अलीगढ़

वार्ड 61 में सफ़ाई व्यवस्था का हर आयुक्त ने किया निरीक्षण-

सफ़ाई में लापरवाही पर स्वच्छता सुपरवाइजर को हटाने व स्वच्छता निरीक्षक का रोका वेतन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड संख्या 61, रज़ा नगर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी, ओवरफ्लो होती नालियां तथा खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की।नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ रज़ा नगर एवं आसपास की गलियों का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। गलियों में व्याप्त गंदगी, बजबजाती नालियां तथा प्लॉटों में लंबे समय से जमा कचरा देखकर यह प्रतीत हुआ कि क्षेत्र में नियमित सफाई कार्य नहीं किया गया है।

मौके पर उपस्थित कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर संदीप कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह से स्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की।कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध (कार्यालय अटैच) कर दिया गया, जबकि स्वच्छता निरीक्षक का अग्रिम आदेशों तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी गई है।नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड 61 में तत्काल अतिरिक्त टीम तैनात कर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा समस्त नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण एवं प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित की जाए।नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिनों में अन्य वार्डों में माननीय पार्षदों के साथ रेंडम निरीक्षण किए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!