चाक चौबंद इंतजामों के बीच अदा की गई अलविदा की नमाज
ऊपरकोट जामा मस्जिद सहित सभी छोटी बड़ी मस्जिदों पर ट्रैफिक एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तैनात रहे

प्रभारी उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग /नगर मजिस्ट्रेट श्री अतुल गुप्ता महोदय के दूरभाष एवं मौखिक आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (नगर)श्रीमती किंशुक श्रीवास्तव महोदया के निर्देशन में तथा चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा अलीगढ श्री सी0 पी0 सिंह महोदय की उपस्थिति में ऊपरकोट जामा मस्जिद सहित सभी छोटी बड़ी मस्जिदों पर ट्रैफिक एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तैनात रहे नागरिक सुरक्षा के जवानों ने जमात-उल-विदा ( अलविदा) की नमाज को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सकुशल सम्पन्न कराने में शासन व प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया!
प्रभारी उप नियंत्रक महोदय के द्वारा नागरिक सुरक्षा के जवानों को निम्न ड्यूटी पॉइंट दिए गए थे जिसमें दिए गए ड्यूटी पॉइंटो पर समय अपराह्न 11:00 बजे से समाप्ति तक ड्यूटी पर तैनात रहकर समस्त जवानों ने पूर्ण लगन और मेहनत से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) महोदया तथा प्रभारी उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग/नगर मजिस्ट्रेट महोदय अलीगढ़ के द्वारा समस्त जवानों की प्रशंसा की गई!



