अलीगढ़

चाक-चौबंद इंतज़ामों के बीच अदा की गई अलविदा की नमाज़

ऊपरकोट जामा मस्जिद सहित सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों के आसपास नगर निगम ने किए बेहतर इंतज़ाम

ऊपरकोट जामा मस्जिद, जमालपुर ईदगाह जीवनगढ़ ईदगाह सहित छोटी बड़ी मस्जिदों समितियों ने नगर निगम व्यवस्थाओ की सराहनाछोटी-बड़ी हर व्यवस्था की निगरानी हेतु नगर आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को क्षेत्र में भेजा -नमाज़ संपन्न होने तक मस्जिदों के पास तैनात रहे नगर निगम अधिकारी व कर्मचारीनगर आयुक्त का वादा-जुमाअलविदा की भाँति आगामी जुमे व ईद-उल-फ़ित्र पर भी नगर निगम करेगा बेहतर इंतज़ामछोटी-बड़ी मस्जिदों के आसपास इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से निगरानी — एंटी-स्मॉग गन से ईदगाह व आने-जाने वाले मार्गों पर कराया गया पानी का छिड़काव1000 सफाई कर्मचारियों की 80 टीमें नमाज़ पूरी होने तक रहीं मुस्तैदमुक़द्दस रमज़ान के आख़िरी जुमे पर अदा की जाने वाली पारंपरिक जुमा अलविदा की नमाज़ जामा मस्जिद ऊपरकोट, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह सहित शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में शांतिपूर्ण व बेहतर नगर निगम इंतज़ामों के साथ संपन्न हुई।इस अवसर पर शुक्रवार को जुमा अलविदा को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रातःकाल ही अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम के निर्माण विभाग, सफाई विभाग, प्रकाश (लाइट) विभाग, जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा आवारा पशुओं को पकड़ने वाली टीमों को जामा मस्जिद, जीवनगढ़, जमालपुर, शाहजमाल, मेडिकल रोड, दोदपुर, सराय रहमान, ख्वाजा चौक आदि क्षेत्रों में भेजकर नमाज़ से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराईं।नगर निगम द्वारा जुमा अलविदा को ध्यान में रखते हुए एंटी-स्मॉग गन के माध्यम से शाहजमाल ईदगाह तथा ईदगाह को आने-जाने वाले मार्गों पर वॉटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया गया। इससे नमाज़ियों को धूल व गर्मी से राहत मिली तथा आवागमन सुगम रहा।सेक्टर-01 ऊपरकोट में सेक्टर प्रभारी वीर सिंह (सहायक नगर आयुक्त), सेक्टर-02 सब्जी मंडी क्षेत्र में सेक्टर प्रभारी अमित कुमार (उप नगर आयुक्त), सेक्टर-03 जमालपुर ईदगाह क्षेत्र में सेक्टर प्रभारी विजेंद्र पाल (अधिशासी अभियंता) तथा सेक्टर-04 में सेक्टर प्रभारी आशीष सेठ (कर निर्धारण अधिकारी) के नेतृत्व में नगर निगम के लगभग 1000 सफाई कर्मचारियों की 80 टीमें नमाज़ संपन्न होने तक विभिन्न मस्जिदों तथा जामा मस्जिद ऊपरकोट, जमालपुर एवं जीवनगढ़ ईदगाह के आसपास तैनात रहीं।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि गंगा-जमुनी तहज़ीब के शहर अलीगढ़ में रमज़ान के आख़िरी जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नगर निगम के बेहतर इंतज़ामों के साथ संपन्न हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में ईद-उल-फितर की नमाज़ के अवसर पर भी नगर निगम इसी प्रकार बेहतरीन व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!