अलीगढ़
मा0 चैधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर 23 दिसंबर को आयोजित होगा किसान दिवस
किसान सम्मान दिवस में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से क्वार्सी फार्म परिसर में भारत रत्न मा0 चैधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस एवं किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उप निदेशक कृषि चैधरी अरूण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए सभी किसान बन्धुओं से निर्धारित समय व स्थान पर किसान सम्मान दिवस में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।



