अन्य प्रदेश

इंदौर में कोहरा और बादलों का डेरा, चलती रही हवाएं

इंदौर शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया और बादलों का डेरा रहा। बीच में कहीं-कहीं फुहारें भी दिखाई। कोहरे के कारण शहर में दृश्यता करीब 500 मीटर की रही। पिछले दिनों ही मावठा गिरने के बाद अब विशेषज्ञों का अनुमान है कि बादल और धुंध छंटने के बाद शहर में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

बुधवार सुबह करीब 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थी। इंदौर शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मंगलवार को अधिकतम तापमान में जहां कमी बरकरार रही, वहीं दिन में बादलों की सूरज के साथ लुका-छिपी जारी रही। सुबह धुंध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता दो हजार मीटर तक भी पहुंची। दिन में दक्षिण पूर्वी हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार को दोपहर तक हल्की धूप खिलेगी लेकिन उसके बाद बादल छाएंगे। ऐसे में दिन के साथ रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। वर्तमान में अरब सागर से मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका गुजर रही है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर से सक्रिय हो रहा है। इस कारण एक दिसंबर से एक बार फिर इंदौर संभाग सहित प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बादल व बूंदाबांदी का असर दिखाई देगा।

 

 

 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!