अन्य

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीणों के बीच प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मान की बात का कार्यक्रम जनता के बीच बैठकर सुना

उधमसिंह नगर : विधानसभा क्षेत्र सुल्तानपुर पट्टी मंडल के शक्ति केंद्र गांव बाजपुर की बूथ संख्या 73 पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मान की बात का कार्यक्रम जनता के बीच बैठकर सुना एवं 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन अंबेडकर पार्क में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस दौरान उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण के निमित्त समूह बनाकर महिलाओं को रोजगार का मौका दिया गया

एवं तीन तलाक कानून बनने से महिलाओं को सम्मान मिला आज संविधान दिवस पर डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने कहा मोदी वह धामी की सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक लाभ पहुंचा है।इस मौके पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश सैनी,गजेंद्र सिंह,गुरमुख सिंह,राकेश गुप्ता,पृथ्वी सिंह,दीपक सिंह,राकेश, मानसिंह भूप सिंह देव सिंह डॉक्टर सुखवीर,गुरजीत सिंह,अजय सैनी, कैलाश दिवाकर,धर्मेंद्र सैनी,डालचंद, धर्म सिंह,राजकुमार सैनी आदि थे। बाजपुर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता स्व राजकुमार गोयल के आवास पर शोक संवेदना एवं निरंजन दास गोयल के युवा पुत्र व्यवास्यी भारत गोयल के निधन पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की एवं पूर्व सांसद बलराज पासी के स्व पिताजी योगराज पासी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। तत्पश्चात हल्द्वानी रवाना हुआ केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मलित होने के लिया।

 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!