अलीगढ़

एक बार एमपी और तीन बार एमएलए रहे पूर्व सांसद चोधरी बिजेंद्र सिंह को सपा से मिली टिकट

15 मार्च शाम पार्टी मुख्यालय से प्रत्याशियों की एक और सूची जारी,अलीगढ़ हाथरस सहित छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं

अलीगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह को समाजवादी ने टिकट दे दी है। कांग्रेस में हुई मनमुटाव को लेकर उन्होंने 2020 में कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। तभी से वे सपा में सक्रिय हैं और लगातार अपनी टिकट को लेकर प्रयासरत थे।सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ सीट पर जाट नेता पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 15 मार्च शाम पार्टी मुख्यालय से प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की गई। जिसमें अलीगढ़ हाथरस सहित छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पूर्व सांसद को टिकट घोषित होने के बाद उन्हें शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गया और उनके आवास पर पहुंचकर लोग बधाई देने लगे।अलीगढ़ जिले के जाटलैंड कहे जाने वाले इगलास क्षेत्र से कांग्रेस के बैनरतले तीन बार विधायक और एक बार सांसद रहे चौ.बिजेंद्र सिंह जिले के चर्चित जाट चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं। कांग्रेस में तरजीह न मिलने को लेकर हुई नाराजगी के चलते उन्होंने 2020 में कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थामा था।

तभी से वे सपा में सक्रिय हैं और लगातार अपनी टिकट को लेकर प्रयासरत थे। 15 मार्च शाम चार बजे करीब समाजवादी पार्टी के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से सात सीटों में से छह सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिनमें चौ.बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जिले में पहली ऐसी पार्टी है, जिसने प्रत्याशी घोषित किया है। अभी भाजपा व बसपा खेमे में प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार चल रहा है। पार्टी हाईकमान ने अलीगढ़ सीट पर चौ.बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी
घोषित किया है। हमारी तैयारी पूरी है। पूरी पार्टी एकजुट होकर जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगी और हम चुनाव जीतेंगे।-लक्ष्मी धनगर, सपा जिलाध्यक्ष

बिजेंद्र सिंह की सफर

वर्ष 2004 में कांग्रेस से अलीगढ़ सांसद
वर्ष 1989 में कांग्रेस से इगलास विधायक
वर्ष 1993 में कांग्रेस से इगलास विधायक
वर्ष 2002 में कांग्रेस से इगलास विधायक
वर्ष 2020 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!