Uncategorized

5 नवम्बर को दीपों से जगमगायेगा गणेश मंदिर

देव दीपावली के उपलक्ष्य में गत वर्षों की भाँति 5 नवंबर को देव दीपावली पर्व का आयोजन गणेश मंदिर अचलताल पर किया

अलीगढ़ – देव दीपावली के उपलक्ष्य में गत वर्षों की भाँति 5 नवंबर को देव दीपावली पर्व का आयोजन गणेश मंदिर अचलताल पर किया जा रहा है। जिसके विषय मे अचलताल स्थित आज प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
मंदिर महंत विनयनाथ महाराज ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 नवंबर को बुधवार के दिन देव दीपावली का आयोजन हो रहा है। यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि 5 नवंबर को बुधवार के दिन पड़ रहा है।
इस देव दीपावली में मुख्य रूप से शामिल होने के लिए स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज जी,मेयर प्रशांत सिंघल,शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ,कोल विधायक अनिल पाराशर , पूर्व मेयर शकुंतला भारती , सीओ द्वितीय कमलेश कुमार , थाना गाँधी पार्क प्रभारी राजवीर परमार , सहायक अभियंता तकनीकी विद्युत विभाग संदीप कुमार,सन्त सेवा समिति , एवं भक्त और भगवान आदि मौजूद रहेंगे।
नोट विशेष बात :- “मंदिर महंत विनयनाथ महाराज ने बताया कि देव दीपावली देवताओं का प्रमुख त्यौहार है। और कुछ वर्षों से देखा गया है कि अचलताल सरोवर के मुख्य मंदिर पर ही देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार खास बात यह कि अचलताल सरोवर के चारों ओर जितने भी मंदिर है उन मंदिरों पर देव दीपावली नही मनाई जाती हैं। अबकी बार उन सभी मंदिरों को दीपों से रोशन करने का काम गणेश मंदिर संत सेवा समिति करेगी। अंत मे उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी कोने में कोई भी मंदिर है। यहाँ से दीपक ले जाये और वहाँ रोशन कर देवताओं के प्रमुख त्यौहार देव दीपावली को मनाये। दीपक प्रज्वलित करने के लिए एक बार गणेश मंदिर पर आकर सम्पर्क करें।”
महंत जी ने शहर वासियों से अनुरोध किया कि 5 नवंबर को मंदिर प्रांगण में ज्यादा से ज्यादा पहुँचे।मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने बताया हैं की दोपहर में मंदिर प्रांगण में रंगोली बनाई जाएगी एवं शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन होगा उसके पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा ,,,सभी भक्तों से आग्रह किया कि जो भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार घी, प्रसाद , मीठा तेल , माचिस , दीपक , मोमबत्ती , रुई आदि दान देना चाहते हैं तो वह 4 नवंबर को मन्दिर महन्त विनयनाथ से संपर्क करें।
इस प्रेसवार्ता में मंदिर महंत विनयनाथ महाराज , रवि वर्मा , पार्षद हरीश सैनी , मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय , पवन बघेल , पुष्कर , भारत आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!