सीतापुर

पहली जनवरी से नहीं वसूला जाएगा कूड़ा उठान का शुल्क

20 रुपये से लेकर पांच हजार तक का शुल्क तय किया गया था

सीतापुर। एक जनवरी से शहर में कूड़ा उठान का शुल्क वसूले जाने के आदेश पर विरोध शुरू हो गया है। इसे देखते हुए नगरपालिका ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को निरस्त कर दिया है। नगरपालिका ने एक जनवरी से पूरे शहर में कूड़ा कलेक्शन का शुल्क लेने का आदेश जारी किया था।

20 रुपये से लेकर पांच हजार तक का शुल्क तय किया गया था। इस आदेश के बाद सभासदों सहित शहरवासी इसका विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को कई वार्डों के सभासद ईओ से शिकायत करने पहुंचे। इसके बाद ईओ वैभव त्रिपाठी ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया अग्रिम आदेश तक पहले की तरह चल रही निशुल्क सुविधा लागू रहेंगी।

 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!