उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं को गिफ्ट दे दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं को फ्री सिलेंडर की सौगात दी

सीएम योगी ने कहा कि अगर बेटी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो तय मानिए अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटने के लिए खड़ा होगा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं को गिफ्ट दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं को फ्री सिलेंडर की सौगात दी है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि अगर बेटी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो तय मानिए अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटने के लिए खड़ा होगा। अगर किसी को टिकट कटाना हो तो छेड़छाड़ करे, ये केवल योगी सरकार कर सकती है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि 2017 के पहले इस प्रदेश में केवल सैफई परिवार के बारे में सोचते थे, घूम फिरकर सब वही चाचा-भतीजा, महाभारत के सभी रिश्ते आते थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!