अलीगढ़ में 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य निशान यात्रा
16 मार्च 2026 को होने वाले श्याम संकीर्तन को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं और निशान यात्रा का शुभारंभ इमली वाली गली (मीनाक्षी पुल) से होगा,

अलीगढ़ में 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य निशान यात्रा एवं 16 मार्च 2026 को होने वाले श्याम संकीर्तन को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं और निशान यात्रा का शुभारंभ इमली वाली गली (मीनाक्षी पुल) से होगा,जहां सर्वप्रथम बाबा की प्रथम आरती संपन्न की जाएगी यहां गुलदस्ता बागा में विराजमान बाबा का लाल,हरे, सफेद देशी-विदेशी फूलों से अद्भुत श्रृंगार किया जाएगा इसके बाद बाबा श्याम नीले घोड़े वाले भव्य रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे समिति अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने बताया कि इस वर्ष लगभग 6000 श्याम प्रेमियों के पीले वस्त्रों में शामिल होने का अनुमान है,जो लगभग 8 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए इमली वाली गली मीनाक्षी पुल से कलश बैंक्वेट,ताला नगरी तक बाबा का निशान लेकर पहुंचेंगे सभी श्रद्धालुओं के हाथों में समिति के फिरोजी रंग के विशेष निशान होंगे यात्रा मार्ग पर शहरवासियों द्वारा 55 स्थानों पर स्वागत स्थल एवं रामघाट रोड पर 21 भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं यात्रा के दौरान नगाड़ों की गूंज, भजनों की धुन और लहराते निशानों के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए यात्रा का आनंद लेंगे महामंत्री विनीत वाष्र्णेय बंटी जी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर रथ से प्रसाद वितरण तथा इत्र वर्षा की विशेष व्यवस्था भी की गई है
बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे साथ ही क्लीन अलीगढ़ वाहन व सेवादार यात्रा के साथ चलेंगे,जिससे मार्ग में स्वच्छता बनी रहे यात्रा पूर्ण होने के बाद भव्य श्याम रसोई में सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देसी घी से निर्मित विशेष प्रसादी की व्यवस्था रहेगी कार्यक्रम में समिति की विशेष ड्रेस में लगभग 450 महिला-पुरुष सदस्य सेवा में तैनात रहेंगे,जबकि 125 विशेष सेवादार आई-कार्ड के साथ श्रद्धालुओं की सहायता हेतु मौजूद रहेंगे बाबा के विशेष इत्र का निःशुल्क वितरण भी रखा गया है समिति द्वारा पूरे अलीगढ़ मंडल व अन्य जनपदों से आने वाले लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं
प्रसिद्ध भजन प्रवाहिका रेशमी शर्मा का आगमन भी 16 मार्च को दोपहर में होगा,जिनके भजनों का श्याम प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है समिति वर्ष 2010 से बाबा की सेवा में निरंतर कार्यरत है समिति द्वारा सभी श्याम प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अनुशासित रूप से इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर बाबा श्याम की कृपा के भागी बनें।



