15 अप्रैल से सख़्ती से लागू होगा ग्रीन कॉरिडोर
नगर आयुक्त ने एसपी ट्रैफिक, आरटीओ व निगम अधिकारियों संग तैयारियों का लिया जायज़ा

नगर आयुक्त ने एसपी ट्रैफिक, आरटीओ व निगम अधिकारियों संग तैयारियों का लिया जायज़ापहले ग्रीन कॉरिडोर में 16 स्थानों पर दाये-बाये होंगे ई बस स्टॉप-नगर आयुक्त ने ई बस स्टॉप का मॉर्डन डिज़ाइन किया चयनितनगर आयुक्त की डेडलाइन-अगले 15 दिनों में सभी ई बस स्टॉप शेल्टर बनकर हो जाएंगे तैयार15 ग्रीन कॉरिडोर पर प्रतिबंधित होगा ई रिक्शा व ऑटो टेम्पो का संचालन-ई बसों का ही होगा मात्र संचालनई बस के यात्रा किराये में मिली बड़ी रियायत-अब 10 की जगह 5 रुपये में मिलेगा वार्ताअनुकूलित व सुरक्षित यात्रा का अनुभव-सिटी बस सेवा बोर्ड ने दी सहमतिसूतमिल से बोनेर कट तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर-ई बस सेवा से रोज़मर्रा के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत-गुरुवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, आरएम सतेंद्र कुमार वर्मा, डीआरएम योगेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह एवं सहायक अभियंता राजवीर सिंह के साथ ग्रीन कॉरिडोर रूट एवं ई-बस स्टॉप शेल्टर की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने एसपी ट्रैफिक एवं परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 अप्रैल से ग्रीन कॉरिडोर पर ई-बसों का संचालन व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक इस मार्ग पर ई-बसों के अतिरिक्त ई-रिक्शा एवं टेंपो का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए। उन्होंने इस व्यवस्था का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने ग्रीन कॉरिडोर रूट पर नगर निगम द्वारा निर्मित ई-बस स्टॉप शेल्टर का तकनीकी परीक्षण भी किया। मौके पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक ग्रीन कॉरिडोर के चिन्हित 32 स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टॉप संचालित कर दिए जाएं। इन बस स्टॉप पर आरओ पेयजल, यूरिनल, कूड़ेदान तथा बसों के आगमन-प्रस्थान समय के डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि उक्त रूट पर यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु ई-रिक्शा संचालन को वैकल्पिक मार्गों पर व्यवस्थित किया जाए, जिससे ई-बसों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।नगर आयुक्त ने बताया कि मंडलायुक्त महोदया की अध्यक्षता में आयोजित अलीगढ़ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड बोर्ड की बैठक में ई-बसों का न्यूनतम किराया ₹10 से घटाकर ₹5 निर्धारित किया गया है। इस निर्णय के पश्चात शहरवासी अत्यंत रियायती दर पर वातानुकूलित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बस सेवा का लाभ प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अप्रैल से निर्धारित ग्रीन कॉरिडोर रूट पर ई-रिक्शा एवं टेंपो का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित वाहनों को सीज किया जाएगा तथा बार-बार उल्लंघन की स्थिति में उनके लाइसेंस एवं पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ के दैनिक यात्रियों के लिए एक आधुनिक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सेवा शीघ्र प्रारंभ की जा रही है। सूत मिल चौराहे से बोनेर कट तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को शहर के प्रथम ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 32 स्थानों के दाएं बाएं साइड— मैलरोज, सूत मिल चौराहा, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, बोनेर, रेलवे स्टेशन, नौरंगाबाद, नव देवी मंदिर, गांधी पार्क, धनीपुर मंडी, एटा चुंगी, छर्रा न्यू बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, गंगा पैलेस, रसालगंज एवं बोनेर चौराहा— पर दोनों ओर ई-बस स्टॉप शेल्टर बनाए गए हैं, जो आगामी 15 दिनों में आवश्यक सुविधाओं के साथ संचालित हो जाएंगे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन एवं सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती परिवहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रीन कॉरिडोर की यह पहल अलीगढ़ को स्मार्ट एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि ई-बस सेवा प्रारंभ होने से नागरिकों को मात्र ₹5 में वातानुकूलित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।



