अलीगढ़

आजादी अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा 2023 अभियान के सम्बन्ध में दिशा निर्देश।

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा

हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रत्येक जनपदवासी की हो मुख्य भूमिका

हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव हो उजागर

-डीएम इन्द्र विक्रम सिंह

अलीगढ़- भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत मेरी माटी, मेरा देश (09 से 30 अगस्त, 2023 एवं हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त, 2023) अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

       जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि समस्त घरों, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हुए जनपद के समस्त लोग अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगे। विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त,  2023 तक उसी उत्साह एवं राष्ट्रीयता की भावना से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। 13 से 15 अगस्त, 2023 के बीच प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है।

हर घर तिरंगाश् कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाये।

ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, राशन की दुकानों, नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए।  जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शॉपिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाजा,पुलिस चैकी, थाना को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराये जाने के निर्देश दिये गए हैं।

परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों और सरकारी वाहनों में ष्मेरी माटी, मेरा देश के साथ-साथ ष्हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश भी स्टीकर अथवा अन्य माध्यम से लगाया जाये।

       जनपद स्तर से पंचायत स्तर तक विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारी बनाए गए है, जिसके सदस्य सचिव जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल को बनाया गया है।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक दिन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी।

श्हर घर तिरंगाश् कार्यक्रम में जनपद के समस्त सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं को निर्धारित दायित्व दिया गया है। 09 से 12 अगस्त,  2023 के मध्य जनपद के समस्त घरों, दुकानों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी परिसरों में झण्डों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर ली जाये। 13 अगस्त, 2023 से 15 अगस्त, 2023 के मध्य झण्डा गीत, राष्ट्रीय गीतों के साथ ही साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में सूचनाओं का प्रसारण होगा। 13 से 15 अगस्त, 2023 के मध्य गृह विभाग द्वारा शहीद स्मारकों पर राष्ट्र धुन के साथ पुलिस, पी०ए०सी० बैण्ड का वादन किया जायेगा।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!