हाथरस

हाथरस जंक्शन पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी पांच मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पांच अभियुक्तों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया है । जिनके नाम पंकज पुत्र क्षेत्रपाल निवासी मौ0 सुभाषनगर मेंण्डू थाना हाथऱस जंक्शन, शकील पुत्र रसीद निवासी मौ धोबियान मेण्डू थाना हाथरस जंक्शन, नेम सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी मौ अहेरियान मेण्डू थाना हाथरस जंक्शन, छोटे लाल पुत्र ङरस्वरुप निवासी मौ अहेरियान मेण्डू थाना हाथरस जंक्शन, शंकर लाल पुत्र थान सिंह निवासी गडरियाना मेण्डू थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस है। जिनके कब्जे से 4800/- रूपये नगद,पांच मोबाइल फोन व 52 पत्ता ताश बरामद हुए है । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव थाना हाथरस जंक्शन मय टीम जनपद हाथरस है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!