हाथरस

हाथरस संसदीय क्षेत्र में हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1930297 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं

हाथरस संसदीय क्षेत्र में हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1930297 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सभी  पोलिंग बूथों पर सुबह 05:30 बजे पोलिंग एजेंट का मॉक पोल हुआ। मॉक पोल में हर उम्मीदवार के साथ नोटा के बटन को रैंडम तरीके से दबाया जाता है। हर पोल में कम से कम 50 मॉक पोल होते हैं। अगर ईवीएम से बीप की आवाज आती है, तो सही, वरना ईवीएम को बदल दिया जाता है। पीठासीन अधिकारी पोल का प्रमाण पत्र तैयार करता है, उस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्ष होते हैं। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अफसर की निगरानी में किया जाता है। फोटो में हाथरस ब्लॉक स्थित पोलिंग बूथ पर मॉक पोलिंग करते कर्मचारी नजर आ रहे हैं। इगलास विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोल के दौरान एक दो स्थानों पर ईवीएम मशीन हुई खराब, बदली गई।

 

अलीगढ़-हाथरस जिलों में है सार्वजनिक अवकाश

अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के क्रम में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए 16-हाथरस (अनुसूचित जाति संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में जनपद के सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र 74-छर्रा व 77-इगलास (अनुसूचित जाति) दिनांक 07.05.2024 को मतदान के दृष्टिगत् सम्पूर्ण जनपद में 7 मई का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इसी तरह से हाथरस जिले में भी सार्वजनिक अवकाश है।

हाथरस लोकसभा से यह प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में 

  1. अनूप सिंह – भाजपा – कमल
  2. जसवीर – सपा – साइकिल
  3. हेमबाबू धनगर – बसपा – हाथी
  4. घनश्याम सिंह – स्वराज भारतीय न्याय पार्टी – गैस सिलिंडर
  5. डॉ. जयवीर सिंह धनगर – राष्ट्र उदय पार्टी – ट्रक
  6. जयपाल माहौर- निर्दलीय- ऑटो रिक्शा
  7. दिनेश साईं-निर्दलीय- कंप्यूटर
  8. मुन्नालाल जाटव- निर्दलीय- बल्ला
  9. रवि कुमार- निर्दलीय- चारपाई
  10. राजपाल सिंह- निर्दलीय- केतली
हाथरस लोकसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें भी दिखने लगी हैं।  प्राथमिक विद्यालय रुहेरी में 10 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ, मतदान केंद्र पर लाइन लगना शुरू हो गई है। मतदान स्थल संख्या 12 प्राथमिक विद्यालय रुहेरी में मतदान अभी शुरू नहीं हुआ है। संविलयन विद्यालय अहवरनपुर मतदान केंद्र पर लाइन लगी।

हाथरस लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
विधानसभा – मतदान केंद्र – मतदेय स्थल

  • हाथरस – 237 – 435
  • सादाबाद – 301 – 427
  • सिकंदराराऊ – 299 – 433
  • छर्रा – 258 – 436
  • इगलास – 334 – 459
मतदान करने के बाद हाथरस के भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी व अन्य मतदाता ने संदेश दिया कि हमने कर लिया वोट आप भी करें। बरला के गांव दतावली में जन कल्याण इंटर कॉलेज में सात बजे मतदान शुरू हुआ।विधानसभा – पुरुष – महिला – अन्य – कुल 

  • हाथरस – 220401 – 189911 – 5 – 410317
  • सादाबाद – 200227 – 171857 – 12 – 372096
  • सिकंदराराऊ – 199107 – 173918 – 10 – 373035
  • जनपद हाथरस योग – 619735 – 535686 – 27 – 1155448
  • छर्रा – 203801 – 176928 – 17 – 380746
  • इगलास – 210856 – 183241 – 4 – 394103
  • जनपद अलीगढ़ योग – 414657 – 360169 – 21 – 774849
  • लोकसभा क्षेत्र योग – 1034392 – 895855 – 48 – 1930297
    मतदाता पर्ची के लिए लगने वाले बिस्तर भी नहीं सजे
    हाथरस में मतदान शुरू होने के बाद कई जगहों पर मतदाता पर्ची वाले वाले बिस्तर भी नहीं लगे।

    महिला-पुरूष मतदाताओं में दिख रहा वोटिंग के प्रति जोश

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!