अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह होली के रंग परिवार के संग
रंगारंग. कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से सम्पन्न हुआ

अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन रजि का होली मिलन समारोह होली के रंग परिवार के संग कार्यक्रम एसोसिएशन के अध्यक्ष टैक्स एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में जय शंकर धर्मशाला जी टी रोड़ अलीगढ़ पर धूमधाम से मनोहारी रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ । कुशल संचालन कार्यक्रम के सह संयोजक श्री राकेश कुमार शर्मा ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ एड अनिल कुमार शर्मा महासचिव अलीगढ़ बार एसोसिएशन , गिरीश कुमार गौड़ प्रतिनिधि चेयरमैन उत्तर प्रदेश बार काउंसिल , संरक्षक श्री एस सी मिश्रा, संरक्षक श्री आर के जिन्दल
, अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी , उपाध्यक्ष एड विष्णु गुप्ता, महासचिव विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक श्री विपिन कुमार सिंह , सह संयोजक श्री राकेश कुमार शर्मा , सहसंयोजक वी बी मिश्रा , सह संयोजक श्री नितेंद्र कुमार सिंह , एडवोकेट संगीता गोयल, एडवोकेट गिरीश बाबू वार्ष्णेय, एडवोकेट राजवीर शर्मा, ऑडिटर एडवोकेट सौरभ अग्रवाल, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद, सचिव रमाकांत शर्मा एडवोकेट आदि द्वारा माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । सभी अतिथि गणों सदस्य गणों परिजनों का चंदन टिका एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया । तदोपरांत सदस्यगणों मातृशक्ति बच्चों परिजनों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों होली गीत नृत्य जोक्स काव्यपाठ आदि की शानदार प्रस्तुतियों ने जलवा बिखेरा । राधाकृष्ण जी की शानदार झाकियां मंच का विशेष आकर्षण का केन्द्र रही । गायक अनिल वर्मा ने विशेष गायन प्रस्तुति दी । विभिन्न खेल प्रतियोगिता भी हुई । पदाधिकारियों द्वारा सभी भाग लेने वालों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । समापन ब्रज की फूलों की होली से हुआ । अंत में संघ के अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों, अतिथियों, मातृशक्ति,बच्चों, कार्यक्रम संयोजक, सहसंयोजक , को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद , ब्रजबिहारी मिश्रा , राकेश कुमार शर्मा, नितेंद्र सिंह , मुकेश कुमार सैनी, विपिन कुमार सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, आर के जिन्दल, संगीता गोयल, देव दत्त , विष्णु गुप्ता, एस सी मिश्रा, सिद्धार्थ वर्मा, सौरभ अग्रवाल, राजवीर शर्मा, मोहित कुमार सैनी, सुमित शर्मा, गोपाल बाबू, डॉ गिरीश बाबू वार्ष्णेय, विनीत कुमार सिंघल, हरीश बाबू , अरूण कुमार शर्मा, रमाकांत शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, हरि नारायण गोयल, भूपेंद्र सिंह, राजुल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, प्रशांत सिंह, कुलदीप राघव, विवेक कुमार शर्मा, ओ पी वर्मा, आदि अधिवक्ता, अतिथिगण, मातृशक्ति बच्चे उपस्थित थे ।
महासचिव विनोद कुमार शर्मा



