होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन कार्यक्रम 15 मार्च को नेमसिंह सोलंकी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक आज जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी के नेतृत्व में बेगम बाग स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र तोमर और आई टी सैल प्रमुख पारस चौहान ने कहा कि कार्यक्रम शानदार होगा।प्रदेश सचिव संदीप तोमर ने कहा कार्यक्रम में सभी को परिवार सहित बुलाया जाएगा।जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी ने बताया कि होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन कार्यक्रम 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह ने कहा प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम में कुछ विशेष होगा। जिला अध्यक्ष वीरांगना पूजा सेंगर , महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन,दुर्गेश सोलंकी ,महानगर अध्यक्ष रंजीत तोमर, पार्षद राकेश ठाकुर, राजू ठाकुर कान ऊ, धर्मवीर राघव , विपिन सोलंकी,अजय तोमर,प्रद्युम्न सेंगर, पिंकू ठाकुर,सर्वेश पाल सिंह,प्रज्ज्वल सोलंकी उपस्थित रहे।



