कासगंज

कासगंज पुलिस लाइन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

जिला मजिस्ट्रेट मेधा रुपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ होली का त्योहार मनाया।


कासगंज पुलिस लाइन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट मेधा रुपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल और फूलों की होली खेली गई। एसपी अंकिता शर्मा महिला पुलिस कर्मियों के साथ होली के गीतों पर डांस करती नजर आईं। समारोह में फव्वारे से पानी की बौछार का भी आनंद लिया गया। पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं   उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सदर सीओ आंचल चौहान, सहावर सीओ शाहिदा नसरीन सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!