मा0 प्रभारी मंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित
जिले में हर्षाेल्लास से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जन्मजयंती

अलीगढ़ : प्रदेश के मा0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा भारत रत्न जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि ऐसे महापुरूष कभी मरते नहीं हैं। ये हमेशा अमर रहने वाले लोग हैं और अमर वही होते हैं जिनके विचार अमर होते हैं। उन्होंने अपना संस्मरण सुनाया कि वर्ष 1977 में बिहार के चुनाव के दौरान उन्हें कर्पूरी ठाकुर जी के साथ कार्य करने का मौका मिला। वह दो बार विहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने बताया कि सन् 77 की जय प्रकाश नारायण की क्रांति के नवरत्नों में कर्पूरी ठाकुर भी शामिल थे। उन्होंने सदैव देश के शोषित, बंचित, गरीब और किसानों के लिए कार्य किया। मा0 मोदी जी ने उनके 100वें जन्मदिवस पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी।मा0 विधायक श्री अनिल पाराशर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर केवल एक शरीर नहीं एक विचार थे। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितना उनके समय में थे। आज सरकार उनके विचारों पर चलकर ही गांव, गरीब, किसान एवं पिछड़ों के लिए कार्य कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

उन्होंने कहा कि मा0 मोदी जी ने उनके 100वें जन्मदिवस के अवसर पर 100 रूपये का सिक्का एवं डाक टिकट जारी कर उनको सम्मान देने का कार्य किया है।मा0 जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह ने कहा कि श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी ने केवल बिहार ही नहीं वरन पूरे देश में सामाजिक क्रांति लाने का कार्य किया और अन्त्योदय की भावना को प्रबल किया। मा0 महानगर अध्यक्ष इंजी0 राजीव शर्मा ने कहा कि आज हम सभी कर्पूरी ठाकुर जी के के विचारों को साकार करने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने सदैव समाज में एकता और समरसता लाने के लिए कार्य किया। उन्होंने भावी पीढ़ी से आव्हान किया कि वह उनके विचारों को आगे बढ़ाएं और भारत माता की सेवा करने में अपना योगदान दें।इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने अपने परिजनों को खोने वाले एडीओ राकेश कुमार, पुष्पा देवी, बेबी रानी, प्रकाश बाबू आर्य को सांत्वना पत्र देकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशर्फी ग्रामोद्योग छर्रा के अशर्फी लाल ने की। इस अवसर पर डा0 पुष्प कुमार, डा0 रक्षपाल सिंह, पूर्व पार्षद किरन वर्मा, पूर्व पार्षद वीरेन्द्र सिंह, प्रीती सविता, सोनू सविता, रोहताश कुमार, राकेश वर्मा, देवी सिंह, रामवीर सिंह, हरी सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र बोस निराला द्वारा किया गया।



