अलीगढ़

मा0 मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 03 अप्रैल को अलीगढ़ भ्रमण पर रहेंगे

ग्राम दुभिया में बंजारा समाज के महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे प्रतिभाग

अलीगढ़ : मा0 मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री जनपद अलीगढ़ श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी का 03 अप्रैल शुक्रवार को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री जी 03 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मथुरा से प्रस्थान कर अपराह्न 01 बजे जिले के विकास खण्ड अकराबाद स्थित ग्राम दुभिया पहुंचेंगे। मा० मंत्री जी ग्राम दुभिया में पूर्व राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री ओम प्रकाश नायक द्वारा आयोजित “विमुक्त घुमंतू बंजारा समाज” के स्वागत समारोह में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम 01 बजे से 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें मा0 मंत्री जी समाज के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम उपरांत मा0 मंत्री जी अपराह्न 02 बजे ग्राम दुभिया से प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम आयोजक पूर्व राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश नायक (मोबाइल 08191827473) से संपर्क किया जा सकता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!