अलीगढ़
प्रदेश के मा0 मंत्री जल शक्ति विभाग श्री स्वतंत्र देव सिंह 12 मार्च को अलीगढ़ में
मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में करेंगे प्रतिभाग

अलीगढ़: प्रदेश के मा0 मंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग श्री स्वतंत्र देव सिंह जी 12 मार्च को अलीगढ़ आएंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री सड़क मार्ग द्वारा नोएडा एक्सप्रेसवे से पूर्वान्ह 11 बजे मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और 12 बजे कार्यक्रम से प्रस्थान करेंगे।



