हाथरस

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा ईको वैन व डबल डेकर बस की टक्कर में 6 की मौत, 6 घायल

थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के 141 माइलस्टोन, हरिया गढ़ी (चौकी मई क्षेत्र) के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

हाथरस
थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के 141 माइलस्टोन, हरिया गढ़ी (चौकी मई क्षेत्र) के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह लगभग 4:20 बजे दिल्ली नंबर की ईको वैन (DL 9C BE 9852) को पीछे से आ रही डबल डेकर बस (BR 06 PG 7942) ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद ने पुलिस बल के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।इस भीषण दुर्घटना में ईको वैन में सवार 3 महिलाओं एवं 3 पुरुषों की मृत्यु हो गई, जबकि 3 छोटे बच्चे और 3 अन्य व्यक्ति (दो पुरुष व एक महिला) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को बेहतर उपचार हेतु एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया, जिनमें से दो बच्चों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

 बताया जा रहा है कि ईको वैन सवार यात्री प्रेम नगर, दिल्ली से धौलपुर (राजस्थान) जा रहे थे। सभी यात्री एक ही परिवार के नहीं थे, बल्कि अलग-अलग स्थानों से सवार हुए थे। बस नोएडा से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ईको वैन का चालक सुरक्षित बताया गया है।मृतकों की शिनाख्त
दिनेश पुत्र हुकम सिंह (45 वर्ष), निवासी गांगोली, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर (राजस्थान)
सुनीता पत्नी दिनेश (40 वर्ष), निवासी गांगोली, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर (राजस्थान)
दो मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
घायल व्यक्तियों के नाम
मनोज पुत्र सुरेश चन्द्र (25 वर्ष), निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर (राजस्थान)
श्रीमती रानी पत्नी मनोज (32 वर्ष)
जयदीप पुत्र मनोज (04 वर्ष)

उपरोक्त घायलों को सीएचसी खंदौली में भर्ती कराया गया है।

मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही

हाथरस से मनोज शर्मा   की  रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!