अलीगढ़

05.11.25 को दिन बुधवार को लखनऊ के लिए कूच करेंगे सैकड़ो किसान- सुनील चौधरी

अलीगढ के गांव चिलकौरा मे सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील

अलीगढ के गांव चिलकौरा मे सरकारी चारागाह व मरघट और दीगर बंजर की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील का 27 दिन से अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल 5 दिन से कमिश्नरी कार्यालय पर लगातार जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सुनील एक ऐसा संगठन बिल्कुल अराजनैतिक संगठन जो किसानो व पीडितो की समस्याओ को समय समय पर उठाता रहता है। युवा जिलाध्यक्ष कौशल बघेल को भूख हड़ताल पर बैठे हुए आज पांच दिन हो चुके है और प्रशासन के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमाफियाओ पर लगातार कार्रवाई कर रहे है मगर अलीगढ का जिला प्रशासन भूमाफियाओ से सांठ गांठ कर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का काम कर रहा। युवा जिला अध्यक्ष कौशल बघेल ने बताया कि तहसील प्रशासन व एडीए प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमाफियाओं से मिलकर चारागाह, मरघट की तर्ज पर अब गाटा संख्या 112 दीगर बंजर नक्शा नजरी खतौनी दर्ज है पर कब्जा कराया जा रहा है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवती सिंह ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन भूमाफियाओ से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त नही करा लेता तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।अगर जरूरत पडी तो भारतीय किसान यूनियन सुनील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ भी कूच करेगा मगर सरकारी संपत्ति को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराकर ही रहेगा। इस मौके पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सतीश यादव प्रदेश युवा सचिव सनोज यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह प्रदेश सचिव विनोद चौधरी डॉक्टर कुंज बिहारी दुबे जी शेषावतार सिंह अमर सिंह नाहर सिंह बघेल रामवीर सिंह केहरी सिंह लक्ष्मी देवी मीना देवी पूनम देवी गुड्डी देवी मातृ शक्ति एवं किसान ग्रामीण मौजूद रहे।
सुनील चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!