अलीगढ़

अशोक का प्रतीक मिले तो देश, दुनिया में गौरवान्वित जयंती क्यों नहीं-नायक

अंबेडकर पार्क घंटाघर अलीगढ़ पर अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वाधान में जवाहरलाल बघेल एडवोकेट की अध्यक्षता में प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्म दिवस

अशोक का प्रतीक मिले तो देश, दुनिया में गौरवान्वित जयंती क्यों नहीं-नायक
आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 स्थान अंबेडकर पार्क घंटाघर अलीगढ़ पर अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वाधान में जवाहरलाल बघेल एडवोकेट की अध्यक्षता में प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्म दिवस चैत्र शुक्ल पक्ष अशोका अष्टमी पर सम्राट अशोक के महान चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके गगन भेदी नारों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तथा मिष्ठान वितरण कर मनाया गया तथा संचालन उदयवीर सिंह नागर ने किया।


मंच के संरक्षक सतीश चंद्र नायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के पश्चात देश कर्णधार महान विद्वान नेताओं एवं देश भक्तों की अखंड भारत के निर्माता प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के शासन में उनके द्वारा लिये गए निर्णय एवं किए गए कार्यों का अनुसरण ही राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है तथा यह मान्यता एवं अवधारणा भी रही होगी कि उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा मिलेगी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों का गुणगान करने से राष्ट्रभक्ति की भावनाओं का विस्तार होगा जिससे देश के नागरिक एवं युवा पीढ़ी अपनी शारीरिक व मानसिक सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करके रचनात्मक कार्य सामाजिक भेदभाव उच्च नीच गैर बराबरी पाखंड असमानता जैसी रूढ़िवादी विचारधारा से मुक्ति दिलाने के प्रति सचेत रहकर देश को चौमुखी विकास और उन्नति की और अग्रसर कर मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो सकेंगे।
मंच के मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल बघेल एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उदाहरण के रूप में कहा कि भारत देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,महामहिम राज्यपाल, गण मुख्यमंत्री गण सांसद एवं विधायक गण व देश की प्रशासन व्यवस्था में वरिष्ठतम अधिकारियों से लेकर सिपाही तक तथा भारतीय सेना में परमवीर चक्र आदि सर्वोच्च पुरस्कारों तक में इतना ही नहीं उच्चतम न्यायालय से सत्र न्यायालय आदि क्षेत्रों में स्थापित विराजमान चक्रवर्ती सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह को प्राप्त करके भारत के नागरिक देश व दुनिया में अपने आप को फक्र से गौरवान्वित मानते हैं।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मुकेश सैनी नेअपने संबोधन में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौर करने लायक है कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के स्वर्णिम सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रतीक को देश में स्थापित, लागू करने के पश्चात आज तक केंद्र सरकार द्वारा उनके जीवन दर्शन पर कोई सेमिनार गोष्टी कार्यक्रम तक नहीं किए गए जिससे भारत के नागरिक उनके द्वारा किए गए कार्यों से अन्विज्ञ है राष्ट्रहित में जानकारी मिल सके।
मंडल महामंत्री चेतन स्वरूप राजोरिया ने अपने विचारों में कहा इस महत्वपूर्ण अवसर पर देश के नागरिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध लोगों द्वारा निम्नांकित विषय पर अध्ययन के साथ प्रभावी चर्चा एवं मंथन किया गया तथा सर्व सम्मति से एक स्वर में केंद्र सरकार द्वारा सम्राट अशोक का जन्म दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाने की निरंतर की जा रही मांग का दसवां ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री जी को भेजा जाये का प्रस्ताव पास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जयप्रकाश लोधी, राकेश सैनी लंबरदार,सुमन गौतम,गुफरान नूर सी,पी,सिंह सोगरा,सुरेश कुशवाहा, बनवारी लाल सविता , राम सिंह आचार्य,एदल सिंह धनगर, नरेश बघेल पहलवान, डॉक्टर लियाकत सिद्दीकी,सुशील चौधरी,महिपाल कश्यप,देवेंद्र सिंहआहूजा, ललित कांत, बद्री प्रसाद बघेल, भानु प्रकाश सैनी ललित हरी कुशवाह, शिव कुमार शाक्य ,हैप्पी राजा, विजय कुमार, कामिनी कपूर ,शकील अहमद, गोवर्धन सिंह बघेल, कौशल किशोर बौद्ध, आदि लोग
सतीश चंद्र नायक,संरक्षक,
जवाहरलाल बघेल एडवोकेट
मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल अलीगढ़।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!