उत्तर प्रदेश में इलाहबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में 90 वकीलों को सीनियर एड्वोकाते के रूप में नामित किया
बार काउंसिल ऑफ यूपी ने सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी

उत्तर प्रदेश में इलाहबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में 90 वकीलों को सीनियर एड्वोकाते के रूप में नामित किया है. इसमें पांच महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं. रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योराण द्वारा इसको लेकर अधिसूचना जारी की गयी है.हाईकोर्ट ने अपनी फुल कोर्ट मीटिंग में सर्वसम्मति से 90 अधिवक्ताओं को ‘सीनियर एडवोकेट’ के रूप में नामित किया है. बार काउंसिल ऑफ यूपी ने सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी है. अब नामांकन के बाद ये सभी अधिवक्ता कोर्ट में ब्लैक कोट और विशेष सुविधाएं प्राप्त करेंगे.
प्रमुख अधिवक्ताओं के नाम
हाईकोर्ट द्वारा चुने गए 90 अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अमित डागा, बाला नाथ मिश्रा, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, देश रतन चौधरी, धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, इमरान उल्लाह, इंदिरा राज सिंह, निपुण सिंह, तरुण अग्रवाल, वैभव कालिया, विनोद कुमार शाही, यदुकुल शिरोमणि श्रीवास्तव सीनियर शामिल हैं. हाईकोर्ट की वेबसाइट पर पूरी सूची अपलोड की जा चुकी है. ये सभी अपने-अपने फील्ड के एक्सपर्ट हैं और महारत हासिल की है.



