कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकटा के छोटका टोला में एक किशोर को उसकी मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो बच्चा नाराज हो गया.
फांसी लगाकर जीवन लीला को किया समाप्त

उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकटा के छोटका टोला में एक किशोर को उसकी मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो बच्चा नाराज हो गया. इसके बाद दूसरे कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडिला निवासी रमेश शर्मा का इकलौता पुत्र उत्कर्ष शर्मा (15वर्ष) अपने मामा के घर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटा के छोटका टोला निवासी धीरु शर्मा के घर रह कर पढ़ाई करता था. उसकी मां भी वहीं पर आई हुई थी. शनिवार की सुबह 9 बजे उसकी मां ने पढ़ाई करने को लेकर उसे डांट लगाई, तो वह नाराज होकर छत के ऊपर बने कमरे में जाकर फाटक बन्द करके फंदे के सहारे कुंडी से लटक कर जान दे दी.इसके थोड़ी देर के बाद उसकी मां छत पर गई, तो यह दृश्य देखकर शोर मचाने लगी तो अगल-बगल के लोग वहां पहुंचे. आनन-फानन में उसे कुंडी से उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची कुबेरस्थान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.



