हाथरस

हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी की गला दबाकर हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया

किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा  रही है

हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी की गला दबाकर हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा  रही है। उसकी मां ने अपनी बहन के जेठ के लड़के पर हत्या करने का आरोप लगाया है।मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। वह अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी छोटी बहन के जेठ का लड़का फिरोज उसके घर आता जाता था। 26 मार्च को वह किशोरी को अपने साथ ले गया था, उसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आई। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर भी बताई जा रही है।

27 मार्च को उसका शव जीटी रोड पर गांव बिलार के पास आम के खेत में पड़ा मिला। मृतका की मां का आरोप है कि फिरोज ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया है कि किशोरी के चेहरे व दांतों पर चोट के निशाना हैं। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की आशंका है, बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी।दुष्कर्म की आशंका के चलते चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया  जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। पुष्टि के लिए स्लाइड परीक्षण के लिए भेजी गई है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!