उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शादी के सात फेरो के छठवें दिन एक लुटेरी दुल्हन परिवार के लोगो को बेहोश कर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई
पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।आरोप है कि नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे के परिवार वालों को खाने में बेहोशी की दवा खिलाकर घर में रखे करीब 15 लाख रूपये कीमत के

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शादी के सात फेरो के छठवें दिन एक लुटेरी दुल्हन परिवार के लोगो को बेहोश कर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।आरोप है कि नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे के परिवार वालों को खाने में बेहोशी की दवा खिलाकर घर में रखे करीब 15 लाख रूपये कीमत के गहने लेकर अपने रिश्ते के चाचा के साथ फरार हो गई।कोतवाली पुलिस तहरीर मिलने के बाद अब दोनों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,कोतवाली सदर क्षेत्र के मौहल्ला नाई का नगला नई बस्ती के रहने वाले सुनील पुत्र हेतराम की शादी 21 फरवरी 2026 को कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी 20 वर्षीय मोनिका पुत्री धर्मेद्र के साथ हुई थी
।शादी के महज 6 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन मोनिका अपने पति सुनील और ससुरालियों को खाने में नशीली दवा मिलकर खिला दी,जिसके बाद परिवार के सभी लोग बेहोशी की हालत में हो गए।नई नवेली दुल्हन घर की अलमारी में रखे करीब 15 लाख रूपये कीमत के गहने लेकर अपने रिश्ते के चाचा के साथ फरार हो गई।



