कासगंज के सुजानपुर गांव में एक महिला को खेत में घास काटते समय जहरीले सांप ने काट लिया
इंजेक्शन लगने के 20 मिनट बाद महिला की हालत स्थिर हो गई

कासगंज के सुजानपुर गांव में एक महिला को खेत में घास काटते समय जहरीले सांप ने काट लिया। 32 वर्षीय कुसुम पत्नी सुरेश को सांप ने बाएं हाथ में काटा, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर करने का निर्णय लिया। इसी दौरान महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी।डॉक्टर मनीष कुमार और फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने तुरंत कार्रवाई की। डॉक्टर के निर्देश पर फार्मासिस्ट ने महिला को एक के बाद एक 20 एएसबी इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगने के 20 मिनट बाद महिला की हालत स्थिर हो गई। डॉक्टरों के अनुसार अब वह खतरे से बाहर है।कासगंज जिले में सांप काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 4-5 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार पिछले 10 वर्षों से जिला अस्पताल में सेवारत हैं। वे सर्पदंश के मरीजों का बेहतर इलाज करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई गंभीर मरीजों की जान बचाई है। डॉक्टरों के अनुसार, जिला अस्पताल में सर्पदंश के मरीजों को लगने वाला एएसबी इंजेक्शन लगभग 10 हजार रुपए का होता है।