सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो में हिंदू धर्म, गौ माता एवं मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी
व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में

आपको अवगत कराना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर एक वीडियो अत्यंत तीव्र गति से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम नामक व्यक्ति द्वारा अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र एवं भड़काऊ टिप्पणियाँ की गई हैं। उक्त वीडियो में हिंदू धर्म, गौ माता तथा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माता जी के संबंध में अत्यंत अशोभनीय, अपमानजनक एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। इस प्रकार की भाषा न केवल करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुँचाने वाली है, बल्कि समाज में घृणा, वैमनस्यता एवं साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने का भी स्पष्ट प्रयास प्रतीत होता है। ऐसी भड़काऊ एवं दुर्भावनापूर्ण सामग्री का सार्वजनिक रूप से प्रसार सामाजिक शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न कर सकता है तथा समाज में अनावश्यक तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है।
अतः उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो में हिंदू धर्म, गौ माता तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माता जी के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति मौलाना अब्दुल्ला सलीम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (धर्म, जाति आदि के आधार पर वैमनस्य फैलाना), धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से कृत्य), धारा 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने का प्रयास) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने का कष्ट करें, जिससे समाज में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे तथा भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एवं समाज में वैमनस्यता फैलाने वाली भाषा का प्रयोग करने का दुस्साहस न कर सके।



