उत्तर प्रदेश हाथरस जिले में एक विवाहिता ने अपनी ससुराल की छत पर चढ़कर हाई वॉल्टेज ड्रामा किया
महिला अपने पति को बुलाने की मांग पर अड़ी रही

उत्तर प्रदेश हाथरस जिले में एक विवाहिता ने अपनी ससुराल की छत पर चढ़कर हाई वॉल्टेज ड्रामा किया।विवाहिता ने ससुराल में जमकर हंगामा करते हुए ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। ससुरालियों से विवाद के चलते महिला सीढ़ी के सहारे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।यह देख मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई।वही मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से नीचे आने आग्रह किया।
लेकिन महिला अपने पति को बुलाने की मांग पर अड़ी रही।कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी के पंचवटी में एक मकान में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब विवाहिता अपनी ससुराल की छत पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जिले के सुहाग नगर की रहने वाली विनीता की शादी 4 साल पहले प्राइवेट बैंक में कार्यरत देवांशु के साथ हुई थी। विनीता का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं।
उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था।इस लिए विनीता अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंच गई। यहां उसकी सास से उसका विवाद हो गया। सास घर का ताला लगा कर चली गई। इसके बाद विनीता किसी तरह से सीढ़ी लगाकर बंद मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गई।वहां उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
इस घटना से पूरा मोहल्ला जमा हो गया। इस दौरान वहां हंगामा खड़ा हो गया।विवाहिता विनीता की मां का आरोप था कि विनीता को उसका पति व अन्य ससुरालीजन काफी परेशान करते हैं। उसकी बेटी का कई बार गर्भपात भी करा चुके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विनीता की मां और भाई की मदद से उसे समझाया।पुलिस ने उसे आश्वासन दिया के उसकी कानूनी रूप से मदद की जाएगी। काफी देर बाद वह मानी और सीढ़ी के सहारे नीचे उतर आई।पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी कर रही है।