अलीगढ़

धर्म समाज महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षा विभाग में बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन

सभागार में कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया

धर्म समाज महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षा विभाग में बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन कार्यक्रम एवं कला, विज्ञान एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l सभागार का उदघाटन महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल सोनी, सचिव राजीव अग्रवाल अनु और प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने किया l
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रस्तुत सरस्वती वंदना की मधुर स्वर लहरियों से सम्पूर्ण सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति पट्टिका प्रदान कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर धर्म समाज सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल सोनी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। सचिव श्री राजीव अग्रवाल (अनु) ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक-शिक्षा विभाग निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है और प्रबंध समिति के सहयोग का आश्वासन दिया l प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय को प्रबंध समिति से निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षक-शिक्षा विभाग निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया तथा संस्थान की निरंतर उन्नति के लिए अपना संकल्प दोहराया। विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के सम्मान में एक स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम के वातावरण को अत्यंत आनंदमय बना दिया।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन विभाग प्रभारी प्रोफेसर अंजना कुमारी द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का परिचय डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनी के शैक्षणिक महत्व एवं विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा के विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इसी अवसर पर विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका एवं ‘वार्तालाप’ डॉ. जितेंद्र कुमार ने अतिथियों को भेंट की। इस पत्रिका संपादन कार्य उनके द्वारा ही किया गया है तथा यह पाठकों के बीच लोकप्रिय हो रही है।
कार्यक्रम में IQAC संयोजिका प्रोफेसर मंजू गिरी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों की ओर से बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा परिधि, एम.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र भारत भूषण गौड़ तथा एम.एड. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र योगीश राजपूत ने अपने विभागीय अनुभव साझा किए और शिक्षकों की शिक्षण शैली तथा विभाग के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सचिन वर्मा द्वारा किया गया l धन्यवाद ज्ञापन डा. उमेन्द्र सिंह ने किया ।सभागार में कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। सचिव महोदय, प्राचार्य तथा अन्य आगंतुक शिक्षकों ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में डॉ. एस. ए. जाफ़र, डॉ. अजय कुमार तथा डॉ. एन.पी.एस. पटेल शामिल रहे।
इस कार्यक्रम के आयोजन में विभागीय शिक्षक डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. दुर्गा कुमारी गोंड डॉ. उमेश कुमार तथा डॉ. मुनेश कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर IQAC संयोजिका प्रोफेसर मंजू गिरी, डीन प्रो. अंजुल सिंह,
रम्पुटा अध्यक्ष प्रोफेसर हरीश शर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर रेनू सिंघल, महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. विशाल कुमार यादव, सहित अनेक सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस प्रकार यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा शिक्षक-शिक्षा विभाग की शैक्षणिक उन्नति को एक नई दिशा प्रदान की।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!