भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी को पुण्यतिथि पर किया स्मरण
श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया

भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति गांधी आईं हॉस्पिटल शॉपिंग कांप्लेक्स चंदनिया रोड़ निकट रामघाट रोड़ अलीगढ़ पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई जी की पुण्यतिथि समिति अध्यक्ष टैक्स एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में मनाई गई । सर्वप्रथम राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर पूर्व मंत्री विधायक चौधरी महेंद्र सिंह पूर्व मंत्री डॉ राजा राम आनंद अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी एडवोकेट डॉक्टर राजीव माहेश्वरी सुरजीत सैनी अनिल वर्मा चंद्रभान सैनी सरफराज खान विनोद कुमार शर्मा एडवोकेट सूरजपाल सैनी आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया । राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी महान समाज सुधारक और कवित्री भी थी । उन्होंने लड़कियों के लिए शिक्षा की अलख जलाने हेतु 1848 में पुणे में अपने पति राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले जी के साथ मिलकर लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला तथा सामाजिक विरोधों के बावजूद महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की नींव रखी ।
पूर्व मंत्री राजा राम आनंद जी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने दलित और पिछड़ों के अधिकारों उन्होंने सामाजिक वर्ग भेद के खिलाफ लड़ाई लड़ी 1897 आज ही के दिन 10 मार्च को प्लेग महामारी मरीजों की सेवा करते हुए स्वयं की संक्रमित हो गई तथा निधन हो गया । सावित्रीबाई फुले जी को भारतीय नारी आंदोलन की जननी के रूप में याद किया जाता है । उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ी क्रांति माना । पूर्व विधायक एवं मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह जी ने कहा कि राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले जी ने अपने पति राष्ट्रपिता ज्योतिबा राव फुले जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज सुधारक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
जिन कठिनाइयां अपमानों संघर्षों से वे गुजरी थी । उनको जन जन को बताना होगा । कि वह कितनी महान प्रथम महिला शिक्षिका थी । आज उनके महान आदर्श विचारों को आत्मसात करने की महंती आवश्यकता है । गायक अनिल वर्मा गायक सरफराज खान ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये । कार्यक्रम में ठाकुर सुभाष सिंह सुनील सिंह जोधवीर सिंह उदयवीर सिंह नगर , सुखवीर सिंह नगर , दीवान चंद सैनी , नरेश सैनी , नत्थी लाल सैनी , शिवराज सिंह सैनी, गजेंद्र सिंह बघेल , मोहन कुमार , सूरज सैनी , मुकेश सैनी, आदि उपस्थित थे । संचालन चंद्रभान सैनी ने किया ।
मुकेश कुमार सैनी टैक्स एडवोकेट



