इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 01 दिसंबर 2025 से प्रारंभ
अलीगढ़ में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ में दो जेल अध्ययन केंद्र भी परीक्षा केंद्र बनाए

अलीगढ़ : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर सत्र 2025 की परीक्षाएं 01 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रही हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने बताया है कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ में दो जेल अध्ययन केंद्र भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं जिसमें जिला सुधारगृह अलीगढ़ एवं फिरोजाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने बताया है कि पूरे भारत वर्ष में इग्नू ने 919 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिसमें 8 लाख विद्यार्थी दिसंबर सत्र 2025 की परीक्षाएं देंगे। यह परीक्षाएं 14 जनवरी 2026 तक चलेगी। इग्नू की परीक्षाएं दो पालियों में प्रातः 10 से अपरान्ह 1 बजे तक और अपरान्ह 2 से 5 बजे तक संचालित होंगी। सभी विद्यार्थियों से निवेदन है की परीक्षा केंद्र पर मोबाइल न लाएं, मोबाइल पूर्णतः वर्जित है। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं इग्नू द्वारा दिया गया पहचान पत्र परीक्षा के समय अवश्य लेकर उपस्थित हों।



