अलीगढ़
अलीगढ़ मेट्रो के संभावित रूट को लेकर भी जानकारी सामने आई
अलीगढ़ में मेट्रो के संभावित रूट में एयरपोर्ट से खेरेश्वर धाम, गांधी पार्क, माल गोदाम तिराहा, मसूदाबाद, नुमाइश मैदान और सूत मिल से होकर गुजर सकती हैं

. अलीगढ़ मेट्रो के संभावित रूट को लेकर भी जानकारी सामने आई है. शासन ने यहां क़रीब 50 किमी रूट का मंजूरी दी है. अलीगढ़ मेट्रो के लिए दो गलियारे शामिल करने की बात सामने आई हैं. अलीगढ़ में मेट्रो के संभावित रूट में एयरपोर्ट से खेरेश्वर धाम, गांधी पार्क, माल गोदाम तिराहा, मसूदाबाद, नुमाइश मैदान और सूत मिल से होकर गुजर सकती हैं इसके अलावा ताला नगरी और सासनी गेट को भी जोड़ने की योजना इस परियोजना का हिस्सा हो सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक इस परियोजना को इस तरह डिज़ाइन किया जाएगा कि अतिरिक्त ज़मीन अधिग्रहण की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. एडीए ने कहा कि इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो को लेकर भविष्य में अच्छी संभावनाएं बन रही हैं



