समाचार पत्र से जानकारी मिली कि तहसील टीम के द्वारा चारागाह खाली करने के नाम पर की गई लीपा पोती- सुनील चौधरी
अलीगढ़ जनपद के गांव चिलकोरा में सरकारी चारागाह, मरघट और अन्य दीगर बंजर जमीनों पर हो रहे भूमाफियाओं के अवैध कब्जों के विरोध

अलीगढ़ जनपद के गांव चिलकोरा में सरकारी चारागाह, मरघट और अन्य दीगर बंजर जमीनों पर हो रहे भूमाफियाओं के अवैध कब्जों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन सुनील का अनिश्चितकालीन धरना* पिछले 29 दिनों से कमिश्नरी पर जारी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी का कहना है कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला राजस्व टीम ने जिस तरह की लीपापोती चारागाह की 10 बीघा जमीन खाली करने को दिखाया है इससे मालूम पड़ता है कि अलीगढ़ प्रशासन घुटनों पर है वह अपना कार्य नहीं करना चाहता है जब तक 67(5) के आदेश होने के बाद जो अतिक्रमणकारियों ने कब्जे किए हुए हैं उन पर क्या कार्रवाई हुई जबकि हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं 90 दिन में चारागाह या सार्वजनिक संपत्ति खाली हो उन पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होती है तब तक धरना निरंतर जारी रहेगा।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा चौधरी रामवती सिंह* ने राजस्व व अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा —
> “ संगठन के 11 सदस्यों की कार्यकारिणी बन चुकी है धरना निरंतर जारी रहेगा धरने का नेतृत्व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चौधरी रामवती सिंह करेंगे”
युवा जिला अध्यक्ष कौशल बघेल का कहना है कि
> “जब तक भूमाफियाओं से सरकारी जमीन मुक्त नहीं कराई जाएगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा।”
धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में *किसान, मातृशक्ति और ग्रामीण* मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सतीश यादव प्रदेश युवा सचिव सनोज यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह प्रदेश सचिव विनोद चौधरी डॉक्टर कुंज बिहारी दुबे जी शेषावतार सिंह अमर सिंह नाहर सिंह बघेल रामवीर सिंह केहरी सिंह लक्ष्मी देवी मीना देवी पूनम देवी गुड्डी देवी माता शक्ति एवं किसान ग्रामीण मौजूद रहे।
सुनील चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाकियू सुनील



