धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ में इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई
प्रबंधक संजय गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ में इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रबंधक संजय गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा शतरंज खेलने से खिलाड़ियों के मस्तिष्क का विकास होता है। शतरंज खेलने से तर्कशक्ति और विश्लेषण की क्षमता में सुधार होता है। छात्रों का ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होती है। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने कहा शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने से गणित और विज्ञान जैसे विषय में सुधार होता है। शतरंज के खिलाड़ियों की निर्णय लेने में क्षमता में सुधार आता है और आलोचनात्मक सोच में सुधार आता है। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने बताया इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता में गांधी हाउस, नेहरू हाउस, सुभाष हाउस और टैगोर हाउस के 235 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा किया।बालिका वर्ग में टैगोर हाउस और बालक वर्ग में गांधी हाउस चैंपियन रहे है। बालिका वर्ग में विंध्या वर्मा, राशि शर्मा, आस्था भारती, सौम्या शर्मा, दिशिता वर्षिनी, विजेता रही है। बालक वर्ग में अनमोल कुमार, आरव अग्रवाल, अनीश सिंह, चिराग कुमार, ऋषभ वार्ष्णेय, भविष्य चौहान अभिषेक सिंह, कृष्ण वार्ष्णेय विजेता रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या रचना गुप्ता, हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन ,अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन, खेल प्रशिक्षक गौरव राजपूत, खेल प्रशिक्षका लुबना सफीक उपस्थित रही है।