धार्मिक

विद्यारंभ संस्कार से बालक या बालिका को, पहली बार शिक्षा के प्रारंभिक स्तर से परिचित करना

विद्यारंभ संस्कार शुभ मुहूर्त में 5 साल की आयु में किया जाता

बच्चे के जन्म के बाद, सही आयु और सही मुहूर्त अनुसार उसका विद्यारंभ संस्कार करना, कई मायनों में बेहद आवश्यक माना जाता है, क्योंकि बच्चे के विकास के लिए जरुरी है उसका शिक्षा ग्रहण करना. विद्यारंभ संस्कार से बालक या बालिका को, पहली बार शिक्षा के प्रारंभिक स्तर से परिचित करना होता है.ये विद्यारंभ संस्कार शुभ मुहूर्त में 5 साल की आयु में किया जाता है, इस उम्र में बच्चा पहला अक्षर लिखना शुरू करता है. ऐसे में साल 2024 में बच्चे का विद्यारंभ संस्कार करना है तो यहां जानें फरवरी से लेकर दिसंबर तक की शुभ तारीख, मुहूर्त.

विद्यारंभ संस्कार का महत्व  विद्यया लुप्यते पापं विद्यायाऽयुः प्रवर्धते। विद्याया सर्वसिद्धिः स्याद्विद्ययाऽमृतमश्रुते।। विद्या को हर व्यक्ति के जीवन का आधार बताया गया है,  बच्चे के जीवन को श्रेष्ठ बनाने, करियर में उन्नति में शिक्षा ही मदद करती है. ऐसे में शिक्षा की आरंभ प्रक्रिया अगर देवी-देवताओं, माता-पिता और आराध्य देव के आशीर्वाद से ही किया जाएं तो, इससे बालक का भविष्य उज्जवल रहता है. विद्यारंभ संस्कार से मनुष्य अज्ञानता से लेकर, सभी सांसारिक अंधकार से भी मुक्ति पा सकता है.  बच्चे की रुचियों को ज्ञान और विद्या की ओर अग्रसर किया जाता है.

फरवरी 2024 विद्यारंभ संस्कार

  • 04 फरवरी 2024: सुबह 07 बजकर 08 – सुबह 09 बजकर 45
  • 07 फरवरी 2024: सुबह 08 बजकर 57 –  सुबह 11 बजकर 57
  • 11 फरवरी 2024: सुबह 08 बजकर 41 –  सुबह 11 बजकर 41
  • 14 फरवरी 2024: सुबह 08 बजकर 29 – सुबह 09 बजकर 59
  • 15 फरवरी 2024: सुबह 08 बजकर 25 –  सुबह 09 बजकर 26
  • 18 फरवरी 2024: सुबह 10 बजकर 18 – दोपहर 12 बजकर 37
  • 21 फरवरी 2024: सुबह 08 बजकर 02 – सुबह 11 बजकर 02
  • 25 फरवरी 2024: सुबह 09 बजकर 56 – सुबह 10 बजकर 46
  • 28 फरवरी 2024: सुबह 02 बजकर 17 –  सुबह 04 बजकर 18
  • 29 फरवरी 2024: सुबह 08 बजकर 55 – सुबह 10 बजकर 31

मार्च 2024 विद्यारंभ संस्कार

  • 6 मार्च 2024: रात 09 बजकर 11 – रात 10 बजकर 38
  • 7 मार्च 2024: सुबह 07 बजकर 44 – सुबह 08 बजकर 24
  • 20 मार्च 2024: सुबह 06 बजकर 45 – सुबह 09 बजकर 12
  • 21 मार्च 2024: सुबह 06 बजकर 46 – सुबह 09 बजकर 08
  • 27 मार्च 2024: सुबह 07 बजकर 09 – सुबह 08 बजकर 44

अप्रैल 2024 विद्यारंभ संस्कार मुहूर्त

  • 3 अप्रैल 2024: शाम 07 बजकर 21 – रात 09 बजकर 41
  • 4 अप्रैल 2024: शाम 07 बजकर 17 – रात 09 बजकर 37
  • 5 अप्रैल 2024: सुबह 06 बजकर 06 – सुबह 08 बजकर 09
  • 12 अप्रैल 2024: रात 09 बजकर 45 – रात 11 बजकर 18
  • 14 अप्रैल 2024: सुबह 05 बजकर 56 – सुबह 07 बजकर 34
  • 17 अप्रैल 2024: सुबह 09 बजकर 17 – सुबह 11 बजकर 32
  • 18 अप्रैल 2024: 09 बजकर 19 – सुबह 11 बजकर 28
  • 19 अप्रैल 2024: सुबह 05 बजकर 51 – सुबह 06 बजकर 46

जुलाई 2024 विद्यारंभ संस्कार मुहूर्त

  • 3 जुलाई 2024: सुबह 05 बजकर 28 – सुबह 06 बजकर 29
  • 7 जुलाई 2024: शाम 07 बजकर 50 – रात 09 बजकर 32
  • 10 जुलाई 2024: सुबह 07 बजकर 37 – सुबह 09 बजकर 22
  • 11 जुलाई 2024: शाम 07 बजकर 49 – रात 09 बजकर 16

नवंबर 2024 विद्यारंभ संस्कार मुहूर्त

  • 17 नवंबर 2024: सुबह 11 बजकर 32 – दोपहर 12 बजकर 49
  • 20 नवंबर 2024: सुबह 10 बजकर 55 – दोपहर 12 बजकर 37
  • 21 नवंबर 2024: सुबह 10 बजकर 51 – दोपहर 12 बजकर 33
  • 24 नवंबर 2024: दोपहर 03 बजकर 07 – शाम 04 बजकर 55
  • 27 नवंबर 2024: सुबह 10 बजकर 27 – दोपहर 12 बजकर 09

दिसंबर 2024 विद्यारंभ संस्कार मुहूर्त

  • 4 दिसंबर 2024: सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजकर 42
  • 5 दिसंबर 2024: दोपहर 01 बजकर 06 – दोपहर 02 बजकर 31
  • 6 दिसंबर 2024: सुबह 09 बजकर 52 – सुबह 10 बजकर 43
  • 11 दिसंबर 2024: सुबह 09 बजकर 32 – सुबह 11 बजकर 03
  • 12 दिसंबर 2024: सुबह 09 बजकर 28 – सुबह 09 बजकर 52
  • 19 दिसंबर 2024: रात 11 बजकर 59 – मध्यरात्रि 01 बजकर 20, 20 दिसंबर
  • 25 दिसंबर 2024: सुबह 08 बजकर 37 – सुबह 09 बजकर 12
  • 26 दिसंबर 2024: सुबह 08 बजकर 33 – सुबह 10 बजकर 16
  • 27 दिसंबर 2024: सुबह 10 बजकर 49 – दोपहर 12 बजकर 35
  • विद्यारंभ संस्कार विधि विद्यारंभ संस्कार के दिन बच्चे के हाथ में अक्षत, फूल, रोली दें और मंत्रों का जाप करते हुए गणपति और देवी सरस्वती की मूर्ति पर पूजा सामग्री अर्पित करें. इस दिन भगवान की तरस्वीर के पास पट्टी, दवात और लेखनी, स्लेट, खड़िया रखा जाता है, साथ ही गुरू के पूजन के लिए प्रतीक के रूप में नारियल रखते हैं. बच्चे के जरिए इन सभी का विधि अनुसार पूजन किया जाता है. अंत में पांच बार मंत्रोच्चार के साथ बच्चे से 5 बार हवन में आहूति डलवाएं.

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!