अलीगढ़

दिन के समय स्ट्रीट लाइटें न जलें, सुनिश्चित किया जाए

शहर में नाला-नाली सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था प्रभावशाली बनाई जाए

-जिलाधिकारी अलीगढ़ : आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं सुदृढ़ पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को सुरक्षित, रोशन और सुचारु वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि दिन के समय स्ट्रीट लाइटें जलती न रहें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि शहर में नाला-नाली सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था प्रभावशाली बनाए जाने के लिए धरातल पर कार्य किया है।जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ट्रांसफार्मरों, फीडरों एवं लाइनों की पूर्व जांच कर संभावित खराबियों को तत्काल ठीक किया जाए। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए। विद्युत वितरण कार्यों का संचालन कर रही संस्था उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्देश दिए गए हैं कि मेंटेनेंस कार्यों के दौरान समन्वय बनाए रखें और बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन विच्छेदन जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। आपात स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाए।नगर निगम एवं नगर निकायों के पथ प्रकाश विभाग को निर्देशित किया गया है कि सभी मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर स्ट्रीट लाइटों की शत-प्रतिशत कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए और दिन में अनावश्यक रूप से जल रही लाइटों को बंद कराया जाए। वार्डवार टीमें गठित कर प्रतिदिन निरीक्षण एवं रोस्टर के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान विद्युत एवं पथ प्रकाश व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी खराबी या समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभागीय हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम को दें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम द्वारा बताया गया है कि समस्त वार्डों में ऑटोमोशन का कार्य प्रगति पर होने के साथ ही यूपीपीसीएल द्वारा लगभग सभी जोन में केबिल एवं खम्भे बदलने का भी कार्य गतिमान है। इससे दिन एवं रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के साथ ही ऑटोमोशन की प्रक्रिया बाधित हुई है, परन्तु जहां भी किसी प्रकार की समस्या एवं शिकायत संज्ञानित आती है, सुधार कराया जाता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!