अलीगढ़

मंडी परिसर में टिनशेड एवं चबूतरों का उपयोग किसानों के लिए किया जाएगा सुनिश्चित

किसान हित में मण्डी परिसर में टिनशेड एवं चबूतरों से हटाया गया अतिक्रमण

अलीगढ़: धनीपुर मंडी में किसानों के हितों की रक्षा एवं उनके उत्पाद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडी प्रशासन ने सख्त और ठोस कदम उठाए हैं। अनाज को नुकसान पहुंचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंडी सचिव की ओर से मंडी परिसर में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मंडी परिसर में टिनशेड एवं चबूतरों का उपयोग किसानों के अनाज की सुरक्षित ढुलाई और अस्थायी भंडारण के लिए ही सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में नोटिस जारी करने के उपरांत प्रवर्तन कार्यवाही कर टिनशेड एवं चबूतरों अतिक्रमण हटा दिया गया है।मंडी परिसर में आवागमन सुचारु रखने और किसानों को सड़क पर अनाज सुखाने जैसी परिस्थितियों से बचाने के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं। मंडी सचिव ने कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो, यह प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मंडी को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!