अलीगढ़

भारतीय जैन मिलन कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ से जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी एवं नरेश कुमार जैन ,मयंक जैन हुए सम्मिलित

जैन समाज की सर्वोच्च संस्था भारतीय जैन मिलन कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी वर्ष 2025 - 26 में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन

जैन समाज की सर्वोच्च संस्था भारतीय जैन मिलन कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी वर्ष 2025 – 26 में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने पुनः जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी को मार्गदर्शक मण्डल ,नरेश कुमार जैन को सातवीं बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मयंक जैन को तृतीय बार राष्ट्रीय संयोजक प्रचार मीडिया एवं प्रथम वार मीना जैन को केंद्रीय महिला संयोजिका के पद पर मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्य्क्ष सुरेश जैन रितुराज मेरठ एवं अजय कुमार जैन महामंत्री प्रशासन सहारनपुर ने सभी की कर्मठता, सेवा भावना ,जैन धर्म के प्रति आस्था और समाज की एकता प्रतिब्द्धता को दृष्टिगत रखते हुए इस पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है आप सभी भारतीय जैन मिलन आंदोलन को और गति प्रदान करने में सार्थक सहयोग प्रदान करेंगे। पदाधिकारीयों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जैन मिलन की सेवा मे हमेशा तत्पर रहेंगे । शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे संदीप कुमार जैन एडवोकेट वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरांगना शीला जैन (जैनपुरी), वीर राजीव जैन (छिपैटी) , प्रकाश चंद जैन ( जैनसंन), इंजीनियर सुनील जैन, योगेन्द्र जैन ( बराई) आदि ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान प्राप्त किया गया है! अलीगढ़ नगर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत होने पर अलीगढ़ जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सभी ने जैन एकता, मिलन आन्दोलन को पूरे जोश के आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!