अलीगढ़

जैन समाज ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन खण्डेलवाल मंदिर पंचायत में जैन धर्म के के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव श्री दिगम्बर जैन

जैन समाज ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव शहर के खिरनी गेट स्थित महासमिति एवं श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान मे जैन समाज ने मनाया बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया।समिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म चैत्र कृष्ण नौवीं के दिन सूर्योदय के समय हुआ। उन्हें जन्म से ही संपूर्ण शास्त्रों का ज्ञान था। उन्हें ऋषभनाथ, ऋषभदेव, आदिब्रह्मा, पुरुदेव और वृषभदेव भी कहा जाता है। भगवान आदिनाथ के पुत्र का नाम भरत था उन्हीं के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा
जैन धर्म के प्रवर्तक ने सृष्टि को
असि (सैनिक कार्य), मसि (लेखन कार्य), कृषि (खेती), विद्या, शिल्प (विविध वस्तुओं का निर्माण) और वाणिज्य-व्यापार के लिए प्रेरित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव जैन ,मुनेश जैन ,कैलाश चंद्र जैन ,हेमंत जैन ,मधु जैन ,नीरजा जैन ,सीमा जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
तदुप्रांत श्री भक्तामर स्तोत्र का पाठ व संगीतमय भजन संध्या ,महाआरती एवं पालना झुलाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं ने भगवान के जन्मोत्सव पर मंगल गीत बधाइयां गाई एवं एक से एक सुंदर भजन प्रस्तुत कैसा सज रह्यो मेरो ललना झूला दे मैय्या , आयो जन्मकल्याणक महोत्सव झूम झूम हम भक्ति करे सभी ने भक्तिपूर्वक नृत्य किया।
इस दौरान बडी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रांतीय संयोजक मुनेश जैन मीडिया प्रभारी मयंक जैन , मण्डल अध्यक्ष नीरज जैन ,सुरजीत जैन ,सुनील जैन ,यतीश जैन , पवन जैन ,विनय कुमार जैन ,सौरभ जैन पांड्या, मधु जैन,सीमा जैन अल्का,नीरजा जैन पी. पी. जैन , नीना जैन ,इंद्रा जैन,ऋतु जैन ,नीता जैन ,रीता जैन ,आरती जैन ,रचना जैन ,नीलिमा जैन व सकल जैन समाज के भारी संख्या मे पुरूष , महिलायें, बच्चें उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!