अलीगढ़

जिला अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल फार्मूला उत्तर प्रदेश में लागू किया

अलीगढ़ की तहसीलों में उपजिला अधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किए गए

अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वाधान में सामाजिक न्याय के प्रकाश स्तंभ भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा निकट कंट्रोल रूम ए,एम,यूं, मार्ग अलीगढ़ पर गगन भेदी नारों एवं बड़े ही गर्म जोशी के साथ माल्यार्पण,पुष्प वर्षा के साथ संपन्न हुआ।
इसके उपरांत जिला अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल फार्मूला उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए के नारों के साथ पांच सूत्रीय ज्ञापन ए,सी,एम फस्ट श्री विनीत कुमार मिश्र के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम को सोंपा गया।मंच के प्रदेश संयोजक एडवोकेट जवाहरलाल बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार कैबिनेट में विधिक कार्यवाही पूर्ण करवा कर आरक्षण सुनिश्चित करके लागू किए जाने के लिए आर्टिकल 243 (D) 6 के तहत बिहार प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनावों में लागू आरक्षण तथा आर्टिकल-243-(T) 6 के तहत बिहार प्रदेश में लागू स्थानीय नगर निकाय के चुनावों में आरक्षण को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए।मंच के संरक्षक सतीश चंद्र नायक ने कहा कि मा० योगी आदित्य नाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित जस्टिस राघवेंद्र प्रसाद सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट 2019 में सरकार को सोंपी जा चुकी है उक्त रिपोर्ट का प्रस्ताव कैबिनेट में लाकर उसे शीघ्र प्रकाशित करके लागू किया जाए जिससे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास कायम किया जा सके।मंच के जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह नगर ने कहा कि भारतीय संविधान का भाग IX-B सहकारी समितियों (Cooperative Societies)से संबंधित है। जिसके अनुच्छेद 243 ZH से 243-ZT तक प्रावधान शामिल है, ताकि उसका स्वैच्छिक गठन और पेशेवर प्रबंध सुनिश्चित हो सके तथा आर्टिकल-243-(ZH) सहकारी समितियों / कोऑपरेटिव सोसाइटी विभाग के अंतर्गत टचेबल E,B,C,अधिकार वंचित पुश्तैनी पेशेवर सेवा पर आधारित अति पिछड़ा वर्ग को सहकारी समितियों(Cooperative Societies) से जोड़ कर आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आरक्षण सुनिश्चित करके लागू किया जाए।मंच के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि रोजगार और सामाजिक अधिकार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों पर अभिलंब भर्ती के लिए कार्य योजना बनाकर सुनिश्चित करके भरे जाने की घोषणा की जाए।ए,एम,सी,ए, के मंडल अध्यक्ष देवी सिंह रूहेला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर धरना प्रदर्शन ज्ञापन सेमिनार आदि के माध्यम से आगा किया जा रहा है की विषय बिंदुओं पर गहन अध्ययन करना चाहिए तथा (EBC) टचेबल अधिकार वंचित पुश्तैनी पेशेवर सेवा पर आधारित अति पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कराकर पॉलीटिकल रिप्रेजेंटेशन/ प्रतिनिधित्व एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आरक्षण सुनिश्चित करके लागू किया जाना अति आवश्यक है जिससे राजनीतिक, शैक्षणिक,रोजगार, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा समृद्ध भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा तथा सरकार द्वारा दिया गया भाषण भी सार्थक होगा।जनपद अलीगढ़ की तहसीलों में उपजिला अधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किए गए।बनवारी लाल सविता, राजकुमार सिंह, प्रभारी इगलास, चंद्र प्रकाश पंचाल मंडल प्रभारी एवं महेंद्र सिंह निषाद प्रभारी,तहसील खैर, चैतन्य स्वरूप राजोरिया मंडल महामंत्री एवं चंद्र प्रकाश पवार प्रभारी तहसील गभाना, दिनेश सिंह राजोरिया प्रभारी कॉल, राजकुमार सविता प्रभारी अतरौली रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सर्वश्री सरनाम सिंह, रामवीर सिंह, रोहतास कुमार नंद, डॉ पुष्प कुमार, गोवर्धन सिंह दरोगा जी, चंद्र बोस निराला, विष्णु सविता, अजय नंदवंशी, श्योराज सिंह, हाकिम सिंह, बलवीर सिंह, राजवीर सविता, धीरेंद्र सिंह बीडीसी, बद्री प्रसाद दरोगा जी, इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह बघेल, कल्याण सिंह फौजी, अर्जुन कुमार,सुरेश कुमार,सोनू कुमार आदि रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!