कासगंज

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बैठक कर किया कार्यकारिणी में विस्तार

प्रतापगढ़ के राजा भैया की राजनैतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के शहर में आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी की बैठक संपन्न हुई

जननायक सम्राट ब्यूरो अलीगढ (अनिल कुमार )

कासगंज। प्रतापगढ़ के राजा भैया की राजनैतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के शहर में आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा नए चेहरों को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न लोगों को पार्टी में नवीन दायित्व सौंपा। नागेंद्र सिंह सोलंकी उर्फ लल्लू फौजी निवासी ग्राम अर्जुनपुर को सैनिक प्रकोष्ठ कासगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा चंदन जादौन को छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा अरुण कुमार को कासगंज ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सभी कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व पाने वाले पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई प्रेषित की। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी पुराने कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व पाने वाले पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी हित में तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। सभी को रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के दल की नीतियों के बारे में अवगत कराया और प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं हमेशा जन सुलभ रहने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह सोलंकी जिला उपाध्यक्ष, भगवान सहाय जिला महासचिव, विजय पंडित युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र फौजी जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!