अलीगढ़

अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ संयुक्त अभियान, हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी से कानून व्यवस्था मजबूत

पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है

अलीगढ़ : जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को अवैध कब्जों एवं अनधिकृत प्रचार सामग्री से मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल में संज्ञानित प्रकरण के संदर्भ में संबंधित थाना पुलिस द्वारा की गई जांच में स्पष्ट किया गया है कि चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।प्रशासन के अनुसार नगर निगम के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए अवैध होर्डिंग्स एवं बैनरों को हटाने की कार्रवाई तेज की गई है। अभियान के तहत प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण कर नियम विरुद्ध लगाए गए होर्डिंग्स को चिन्हित कर हटाया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, निरोधात्मक कार्रवाई और सतत निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चिन्हित अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त अभियान से सार्वजनिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है, जिससे जिले में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित हो सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!