अलीगढ़

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक स्टाफ एसोसिएशन का संयुक्त स्थापना अधिवेशन प्रभात परवाना सभागार प्रेमम रिजॉर्ट अलीगढ़ में संपन्न हुआ

आम जनता के साथ मिलकर अधिकारियों कर्मचारियों को संयुक्त रूप से संघर्ष करना होगा

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक स्टाफ एसोसिएशन का संयुक्त स्थापना अधिवेशन प्रभात परवाना सभागार प्रेमम रिजॉर्ट अलीगढ़ में संपन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन कामरेड एस नागराजन एवं अन्य अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित कर एवं कामरेड परवाना कामरेड प्रभात कार कामरेड तारकेश्वर चक्रवर्ती ,कामरेड पी के मेनन ,कामरेड आरजेएस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव एस नागराजन ने कहा कि देश में गरीबी और अमीरी के बीच की खाई विकराल रूप ले चुकी है भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से अनिश्चित है समाज के विभिन्न वर्ग चाहे वे मजदूर हो कर्मचारी हो महिलाएं हो अपने-अपने अधिकारों के लिए और सम्मानजनक जीवन यापन के लिए संघर्षरत हैं ।उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरकार बैंकों के निजीकरण एवं विलय के लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही साथ नई भर्ती बैंकों में आउटसोर्सिंग अनुकंपा नियुक्ति पांच दिवसीय बैंकिंग पेंशन अपडेशन तथा सरकार की आर्थिक उदारीकरण की नीति एवं नए लेबर कोर्ट आदि मुद्दों पर आंदोलन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक को निजीकरण की ओर धकेलना के लिए हरियाणा तमिलनाडु और केरल राज्य में आईपीओ निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आज भारतवर्ष का युवा वर्ग लगभग 3 घंटे से अधिक सोशल मीडिया पर व्यस्त है जबकि व्यक्तियों का आपस में कनेक्शन खत्म होता जा रहा है जो एक चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि कामरेड परवाना कामरेड प्रभात कार को आंदोलन के कारण बैंक से निकाल दिया गया था किंतु उन्होंने पूरी जिंदगी बैंक से बाहर रहकर भी बैंक कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और आज बैंकों के अंदर जो भी सेवा शर्ते हैं और परिस्थितियों हैं वह उन कर्मचारियों के तपस्या और त्याग का परिणाम है ।कॉमरेड नागराजन ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि देश में हुई श्वेत क्रांति हरित क्रांति औद्योगिक क्रांति सामाजिक क्रांति में बैंकों के राष्ट्रीयकरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है परंतु आज बड़े-बड़े पूंजीपतियों द्वारा सरकार की उदारीकरण की नीतियों का लाभ उठाकर भारतीय बैंक तंत्र को लूटा जा रहा है इसके खिलाफ हमें आम जनता के साथ मिलकर अधिकारियों कर्मचारियों को संयुक्त रूप से संघर्ष करना होगा ।

 

अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष कामरेड वी के सिंह ने कहा कि सन 1975 में पहला ग्रामीण बैंक मुरादाबाद में खुला था ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन के मुद्दे को लेकर कदम कदम पर संघर्ष किया अनेकों अवार्ड आए 2018 में पहली बार द्विपक्षी समझौता प्राप्त किया ।उन्होंने कहा की नए लेबर कोड का मतलब है पूंजीपति पूरी तरह स्वतंत्र और मजदूरों के पैरों में जंजीर कामरेड वी के सिंह ने कहा कि 1947 से 1992 तक केवल एक अरबपति था देश के अंदर बिरला जी। आज 204 अरबपति हैं जो इस बात को दर्शा रहे हैं कि देश की पूंजी का केंद्रीय कारण हो रहा है आम आदमी और पूंजी पत्तियों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है।
अधिवेशन के बिशिष्ठ अतिथि ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव कॉमरेड डी एन त्रिवेदी ने कहा कि ग्रामीण बैंक के प्रारंभिक दौर में ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों की स्थिति स्वतंत्र भारत में गुलाम जैसी थी हमें साइकिल से नकदी लाना ले जाना पड़ता था बैंकों में कोई सेवा शर्तें नहीं थी हमने संगठन के वल पर संघर्ष करके ही इन तमाम शर्तों को और विपक्षीय समझौता को प्राप्त किया है। सरकार हमारे अधिकारों को छीन ना पाए इसके लिए हमें संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक के कासा डिपॉजिट पर कॉरपोरेट सेक्टर की नजर है उन्होंने कहा कि अकेले ग्रामीण बैंकों ने पूरे देश के अंदर जन धन योजना में 55 करोड़ खाता खोले थे पूरे देश के अंदर 22215 ग्रामीण बैंक की शाखाएं हैं जो कि किसी भी व्यावसायिक बैंक से बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक के साथियों को अपने ग्रामीण बैंक के अस्तित्व को बचाने के लिए अपने ग्राहकों के साथ मिलकर अभियान चलाने के लिए आगे आना होगा
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के रीजनल हेड श्री हेमंत कुमार गालव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्रामीण बैंक सबसे बड़ा बैंक है जिसकी 4300 शाखाएं हैं और 243 लाख करोड़ का व्यवसाय है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूती के साथ अपनी बात रखनी चाहिए ।श्री गालव ने कहा कि बैंक के चेयरमैन साहब की सोच यह है कि बैंक की कार्य शैली में सुधार हो ।विलय के बाद नई चुनौतियां देखने को मिली है उसके बावजूद कर्मचारियों अधिकारियों के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने चार परसेंट की प्रगति की है उन्होंने कहा कि चेयरमैन साहब का यह मत है कि कर्मचारियों अधिकारियों के जो भी लाभ या उनके अधिकार हैं उनको प्रदान किया जाए तथा कर्मचारियों के और अधिकारियों के कल्याण के लिए एक कर्मचारी कल्याण कोष की स्थापना की गई है जिसमें यदि किसी साथी असामयिक मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को 25 लख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आपसी सौहार्द आपसी सहयोग से बैंक की कार्यशैली को और सुधार करते हुए बैंक को व्यवसायिक बैंकों से भी और अधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए हम तैयार करेंगे ।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक एम्पलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कामरेड देबी दास तुलजापुरकर महासचिव कामरेड जी जी गांधी ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन यूपी के महासचिव कॉमरेड एस के एस सेंगर चेयरमैन कॉमरेड राजेश तिवारी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कामरेड अविनाश राय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आने वाले दिनों में जो श्रमिक संगठन के समक्ष चुनौतियां है उसके लिए ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों को सजग रहने का आह्वान किया और उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने जो भी अधिकार प्राप्त किए हैं वह पिछले 80 सालों का संघर्ष का परिणाम है हमें आगे भी बैंकों के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा अधिवेशन के प्रारंभ में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव एवं अधिवेशन स्वागताध्यक्ष डॉ राकेश सक्सेना ने स्वागत करते हुए कहा कि अलीगढ़ का शिक्षा संस्कृति और कला के क्षेत्र में अग्रिम स्थान रहा है। अलीगढ़ ट्रेड यूनियन का भी एक बड़ा केंद्र रहा है राजनीतिक रूप से भी अलीगढ़ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव जैसे पदों पर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है ।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अधिवेशन तमाम वर्तमान चुनौतियों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करेगा और उचित निर्णय लेगा जिससे भविष्य में जन आंदोलन की रूपरेखा और दिशा तय की सके की जा सके। स्वागत सचिव कामरेड श्वेता बंसल कार्यक्रम के संयोजक कॉमरेड सुधीर सक्सेना ,कामरेड ओ एन टंडन कामरेड उमेश यादव कॉमरेड मनीष भदोरिया कामरेड संजीव विसनाबत ,कॉमरेड आर के अत्री, कामरेड महेंद्र सिंह ,कॉम योगेश गुप्ता ,कॉ आंचल ने अतिथियों का माल्यार्पण करके पटका एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका सम्मान किया।अधिवेशन में यू पी बी इ यूर के पूर्व सचिव कामरेड जगमोहन शर्मा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अध्यक्षता श्री गोपाल कृष्ण जौहरी कामरेड संजीव मल्होत्रा, कॉ एस पी सिंह ,कॉमरेड आनंद ,कॉमरेड ए के चौहान का आर के शर्मा कामरेड जी के शर्मा कॉमरेड विष्णु शर्मा आदि का भी स्वागत और अभिनंदन किया अधिवेशन में 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने पूरे प्रदेश से हिस्सा लिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!