करणी सेना ने की महानगर इकाई की घोषणा
करणी सेना हरिगढ़ महानगर अध्यक्ष दलबीर सिंह द्वारा संगठन विस्तार हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन

करणी सेना हरिगढ़ महानगर अध्यक्ष दलबीर सिंह द्वारा संगठन विस्तार हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी स्थित प्राचीन शिव शनि मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा शक्ति जिला अध्यक्ष सचिन राघव ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा शक्ति गौरव चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति आशीष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन मालवीय, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, उपस्थित रहे।महानगर अध्यक्ष दलबीर सिंह द्वारा सभी अतिथियों का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया एवं महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा महानगर अध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं अतिथियों द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि करणी सेना द्वारा संगठन विस्तार हेतु समय समय पर संगठन विस्तार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैंअभी महानगर टीम का विस्तार किया गया है इसके पश्चात अलीगढ़ की सभी विधानसभा एवं ब्लॉकों में संगठन का विस्तार किया जाएगा।महानगर अध्यक्ष दलवीर सिंह ने बताया कि महानगर टीम की घोषणा के बाद अब महानगर के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के सभी वार्डों में संगठन का विस्तार किया जाएगा और टीम गठित की जाएगी। कार्यक्रम उपरांत महानगर अध्यक्ष दलबीर सिंह द्वारा सभी अतिथियों तथा पदाधिकारी एवं करणी सैनिकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राजेश वशिष्ठ, राजेंद्र मॉर्गन, हरिकृष्ण मुरारी, सुनील शर्मा, बीपी सिंह, रानू चौधरी, बंटी ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, नीरज सिसोदिया, सचिन चौहान, गुड्डन ठाकुर, सत्य प्रकाश शर्मा, रवि पंडित, मनमोहन शर्मा, राजू पंडित, प्रदीप राघव, अमित भारद्वाज, रविंद्र शर्मा, विजय कौशिक, सुमित चौहान, ध्रुव राजपूत, मनु ठाकुर, सूरज बजरंगी, रविंद्र भाटी, सुमित बजरंगी, अर्जुन राजपूत, हेमंत शर्मा, अंश पंडित, आदित्य सिंह, जीतू हिंदू, अभिनव ठाकुर, सोनू दीक्षित, अभिषेक सरस्वत, साहिल चौहान, अमन सहित बड़ी संख्या में करनी सैनिक उपस्थित रहे।



