कासगंज। थाना सिंकदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ उसके ही चचेरे भाइयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़छाड़ कर दी।
किशोरी शुक्रवार की रात्रि में पास में ही स्थित अपने चाचा के घर किसी काम से गई थी। वहां उसके दोनों चचेरे भाईयों के साथ दो दोस्त भी मौजूद थे
![](https://jnsnews24.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-26-at-12.38.47-PM.jpeg)
कासगंज। थाना सिंकदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ उसके ही चचेरे भाइयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी शुक्रवार की रात्रि में पास में ही स्थित अपने चाचा के घर किसी काम से गई थी। वहां उसके दोनों चचेरे भाईयों के साथ दो दोस्त भी मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने मिलकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने विरोध करने पर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंची। घर पहुंचकर उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन सन्न रह गए। मामले में पीड़िता के पिता ने शनिवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी भूदेव प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।