कासगंज: तीन दिन पूर्व अपने मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई युवती से सामूहिक गैंगरेप किया
भाजपा के जनप्रतिनिधि का खास इस दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया

कासगंज: तीन दिन पूर्व अपने मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई युवती से सामूहिक गैंगरेप किया। उसके मंगेतर को बंधक बनाकर मारपीट की और रुपये लूटे लिए। दो दिन तक डरी सहमी युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवक के मोबाइल से मंगतेर के सामने युवती के कपड़े उतरवाते हुए भी अश्लीलता के वीडियो भी मिले हैं। पुलिस युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराकर कार्रवाई में जुटी हुई है।शुक्रवार की चार बजे के लगभग एक युवती मंगेतर के साथ पिकनिक प्वाइंट झाल के पुल पर घूमने आई थी। घूमने के बाद दोनों एकांत में बैठे हुए थे। तभी आठ लोग आए और उन्होंने दोनों पर फब्तियां और अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिए। बाद में उसके मंगेतर को पकड़ कर मारपीट करने लगे। कुछ लोग युवती को पकड़ कर सुनसान जगह पर ले गए। जहां युवती के साथ आठों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद छूटी युवती और युवक दोनों घर चले गए। डर के खौफ से दोनों भयभीत हो गए। घटना की जानकारी छिपाने लगे। युवती की तबीयत खराब हो गई। डरी सहमी युवती ने खुद पर बीती घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।जहां 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।
मामला गैंगरेप का होने के चलते कोतवाल लोकेश भाटी, सीओ आंचल चौहान भी पहुंचीं। युवती और उसके मंगेतर से जानकारी की। हरकत में आई पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।आरोपियों के मोबाइल में निकले अश्लील वीडियो आरोपियों ने मंगेतर को बंधक ही नहीं बनाया था, बल्कि उसके साथ मारपीट और नकदी भी लूट ली। वहीं युवकों ने मंगेतर के सामने भी युवती के कपड़े उतारे और अश्लील वीडियो भी बनाई , जोकि आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को मिली है।पुलिस ने पांच आरोपी किया गिरफ्तार, एक भाजपा के जनप्रतिनिधि का खास इस दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक युवक भाजपा के जनप्रतिनिधि का करीबी है। उसका नाम एपीएस बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ सदर कोतवाली में विभिन्न मामले दर्ज हैं।थाना कोतवाली कासगंज की एक घटना सामने आई है। मंगेतर के साथ एक युवती झाल के पुल पर घूमने आई थी। वह अपने मंगेतर के साथ खेत में बैठी थी। उसके साथ बालात्कार किया है। इस मामले में त्वरित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। कठोर कार्रवाई की जा रही है