अलीगढ़

महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नुमाइश को 14 व 15 फरवरी को बंद रखने का निर्णय लिया गया

नुमाइश की प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया

महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नुमाइश को 14 व 15 फरवरी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। नुमाइश की प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है कि इन तिथियों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि प्रदर्शनी परिसर में संचालित नहीं होगी।महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इस पर्व पर बड़ी संख्या में कांवड़िया खेरेश्वर मंदिर सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। रामघाट रोड व जीटी रोड पर कांवड़ियों का अत्यधिक दबाव रहता है। जीटी रोड के आसपास नुमाइश का आयोजन होने से भीड़ प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो सकता था।इसलिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। प्रशासन के अनुसार 16 जनवरी से शुरू हुई नुमाइश का समापन पूर्व में 13 फरवरी प्रस्तावित था, लेकिन बीच में कई दिनों तक हुई बरसात के कारण व्यापार प्रभावित रहा। दुकानदारों को हुए नुकसान को देखते हुए नुमाइश की अवधि तीन से चार दिन आगे बढ़ाने पर भी प्रशासन विचार कर रहा है। अंतिम निर्णय बंदी अवधि के बाद लिया जाएगा। पिछले वर्ष एक दिन नुमाइश बंद रही थी।महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम कर रहा है। डीएम व एसएसपी की संयुक्त बैठक के बाद अब तहसील स्तर पर भी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर तीन दिन तक मीट की सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।शहर को सुरक्षा दृष्टि से सात सेक्टरों में विभाजित किया जा रहा है। यहां मजिस्ट्रेटों की तैनाती होगी। अतरौली तहसील के सांकरा गंगा घाट पर भी अतिरिक्त पुलिस बल, प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!